Site icon www.4Pillar.news

नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी बनेंगे पूर्व आईपीएस अधिकारी आरसीपी सिंह

फोटोः आरसीपी सिंह

नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी बनेंगे पूर्व आईपीएस अधिकारी आरसीपी सिंह

वर्तमान में राज्यसभा संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जाएगी। बिहार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान रामचंद्र प्रसाद सिंह को सौंपी जाएगी।

वर्तमान में आरसीपी सिंह राज्यसभा में संसदीय दल के नेता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है। जिसका सभी ने समर्थन किया। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाए जाने की बात की थी।

नीतीश कुमार पटना स्थित पार्टी के कार्यालय में नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान यह बात की थी। उनके बाद सब कुछ आरसीपी सिंह देखेंगे। यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार ने दो टूक शब्दों में खुद के बाद पार्टी में कौन उनका राजनीतिक वारिस होगा, इस बारे में साफ संकेत दिया था। वैसे आरसीपी सिंह को जेडीयू में नंबर दो ही माना जाता था। क्योंकि यह पार्टी ही आभासी बैठक का दौर था। तब लोकसभा में संसदीय दल के नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के मौजूद रहने के बावजूद भाषण देने का क्रम बनता था, उस समय नीतीश कुमार से पहले आरसीपी सिंह भाषण देते थे।

माना जाता है कि प्रोटोकॉल का नीतीश कुमार के निर्देश पर पालन किया जाता था। बता दें कि चुनाव के समय सीटों का बंटवारा और पार्टी प्रत्याशियों का चयन श्री नीतीश कुमार आरसीपी सिंह पर सबसे ज्यादा भरोसा करते थे। हालांकि, आरसीपी सिंह पार्टी में पिछले साल की रैली में भीड़ जुटाने में सफल नहीं हुए थे। वह दो बार के राज्यसभा सदस्य हैं।पहली बार 2010 में और दूसरी बार 2016 में नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

Exit mobile version