Ruby Bhatia, former Miss India Canada : रूबी भाटिया को पूर्व मिस इंडिया कनाडा के रूप में जाना जाता है। वे 90 के दशक भारतीय टीवी की प्रमुख हस्ती थीं। वे भारत की पहली Video Jockey हैं।
Ruby Bhatia का जन्म
रूबी भाटिया का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था। कुछ सूत्रों के अनुसार, वे टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा में पली बड़ी हुई। वहीँ कुछ के अनुसार, रूबी का जन्म अलबामा में हुआ। वे भारतीय मूल के माता-पिता की संतान हैं और कनाडा में पली बड़ी हुईं। वर्तमान में उनकी उम्र 52 वर्ष है।
Ruby Bhatia की शिक्षा
रूबी भाटिया ने Archbishop Denis O’Connor Catholic High School, Ajax, Ontario, कनाडा से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। बाद में University of Toronto से Philosophy (दार्शनिक) में पढ़ाई की। उन्हें बचपन से ही डांस में रुचि थी और उन्होंने Toronto में Royal Academy of Dance (London) की ब्रांच से डांस की ट्रेनिंग भी ली।
रूबी भाटिया का परिवार
Ruby Bhatia के जैविक माता पिता हरबंस भाटिया और प्रेमलता भाटिया हैं। दोनों भारतीय मूल के हैं और कनाडा और अमेरिका में बसे हुए हैं। 3 वर्ष की उम्र में उनके चाचा प्रेम कृष्ण भाटिया और चाची सरोज भाटिया ने उन्हें गॉड ले लिया था। गोद लेने के बाद वे इन्हीं के साथ Ajax, Toronto suburb में पली-बढ़ीं। वर्तमान में रूबी के दो बच्चे हैं। वे मुंबई के लोखंडवाला में रहती हैं।
रूबी की शादी और पति
Ruby Bhatia की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी 1996 में सिंगर नितिन बाली के साथ हुई थी। लेकिन ये रिश्ता 1999 में तलाक के साथ खत्म हो गया। उनकी दूसरी शादी दिसंबर 2009 में अजित एस दत्ता से हुई। अजित एक कोरियोग्राफर और डांस इंस्ट्रक्टर हैं। दोनों आध्यात्मिक जीवन जीते हैं और अब रूबी को रूबी दत्ता के नाम से जाना जाता है।
रूबी की कमाई के साधन
रूबी भाटिया की कमाई के साधन
- रूबी Life coach / Happiness coach: पर्सनल डेवलपमेंट, वेट लॉस, इंग्लिश लेसन, मोटिवेशनल वर्कशॉप्स आदि से कमाई करती हैं।
- Voice artist और Corporate trainer
- Instagram reels, podcasts, brand promotions (वीडियो के लिए अब 1000 रुपये चार्ज करती हैं)
- हले की कमाई का बड़ा हिस्सा घर रेनोवेशन, फैमिली और जीवनशैली पर खर्च हुआ।
रूबी भाटिया की नेट वर्थ
रूबी भाटिया की सटीक नेट वर्थ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। 1990 के दशक में काफी कमाती थीं। उन्होंने पिछले 20 सालों में प्रोफेशनल काम कम किए। हाल ही के एक इंटरव्यू में बताया कि वे सादा जीवन जीती हैं। अब वे 1000 रुपए प्रति वीडियो फीस लेती हैं। जबकि 1990 के दशक में वे 100000 रुपए फीस लेती थीं। वे आर्थिक तंगी में नहीं हैं लेकिन अब पहले जैसी कमाई नहीं है। वे पिछले 20 साल से लो प्रोफाइल लाइफ जी रही हैं। रूबी का इंस्टाग्राम अकाउंट @rubybhatia123 है। जहां वे रील्स, पॉडकास्ट और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

