Site icon www.4Pillar.news

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने वीडियो जारी कर दिया कोरोनावायरस से लड़ने संदेश

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने कोरोनावायरस के कहर को चलते देशवासियों को सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। मानुषी छिल्लर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लोगों को सजग रहने के लिए कहा है।

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने कोरोनावायरस के कहर को चलते देशवासियों को सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। मानुषी छिल्लर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लोगों को सजग रहने के लिए कहा है।

उन्होंने COVID-19 के सामुदायिक प्रसार को रोकने और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण भारत में किए गए लॉकडाउन के आदेश का पालन करने का भी संदेश दिया।

मानुषी छिल्लर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मानुषी छिल्लर ने कहा ,” मेरे देशवासियों और हरियाणा के भाइयों और बहनों हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे लड़ने के लिए हम सभी को इकट्ठा होने की जरूरत है। भारत में लॉकडाउन लागू है। मैं घर पर ही रह रही हूं और सोशल डिस्टैंसिंग रख रही हूं, अपने आपको बचाने के लिए और कोरोना से बचाने के लिए। सिर्फ एकमात्र यही तरीका है ,जिससे कोरोनावायरस का फैलाव रुक सकता है। ”

मानुषी छिल्लर ने आगे कहा ,” सिर्फ आप ही में वो ताकत है जो इस वायरस को हरा सकती है। एक जिम्मेदार नागरिक बनिए और इस महामारी के फैलाव को रोकिए। ”  ये भी पढ़ें: Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की बिकनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

आपको बता दें मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। मानुषी छिल्लर पेशे से एक डॉक्टर हैं। मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था। ये भी पढ़ें: Coronavirus : लॉकडाउन से घबराएं नहीं, अगले 21 दिन तक जारी रहेंगी ये सेवाएं

Exit mobile version