Site icon 4PILLAR.NEWS

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर लगा 24 लाख रूपये का जुर्माना

Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh

Param Bir Singh

महाराष्ट्र के मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर साल 2015 से 2018 तक ट्रांसफर होने के बाद भी सरकारी अकोमोडेशन का इस्तेमाल करने पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह थाने के पुलिस कमिश्नर से तब 2 सरकारी आवासों का इस्तेमाल कर रहे थे ।

कमिश्नर परमबीर सिंह लगा जुर्माना 

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज किया गया है। परमबीर सिंह के अलावा सात अन्य लोगों के खिलाफ भी पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें से दो स्थानीय नागरिक और 6 पुलिसवाले भी शामिल है। इन सभी पुलिस वालों में मुंबई के क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान का नाम भी शामिल है।

मुंबई पुलिस ने दो सिविलियंस को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम सुनील जैन और पूर्णिया है। मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह 2015 से लेकर 2018 तक ट्रांसफर होने के बाद भी सरकारी आवास का इस्तेमाल कर रहे थे। जिस पर उनके खिलाफ 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। परमबीर सिंह उस समय थाने के पुलिस कमिश्नर थे । तब वहदो सरकारी आवासों में रह रहे थे ।

श्री सिंह पर 54 लाख 10 हजार 545 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जिसमें से उन्होंने 2943000 का भुगतान कर दिया है। लेकिन अभी भी 24 लाख 66 हजार रुपए का भुगतान बाकी है। परमवीर सिंह उस समय मालाबार हिल्स के नीलिमा अपार्टमेंट में रह रहे थे।

बताया जा रहा है 24 लाख रुपए का यह जुर्माना उनकी सेवानिवृत्ति से मिलने वाले पैसों से वसूला जा सकता है या फिर उनके वेतन से काटा जा सकता है। पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह इस समय होमगार्ड के डायरेक्टर जनरल है।

गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप 

आपको बता दें, परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद काफी विवाद बढ़ गया था। जिसके कुछ दिन बाद ही अनिल देशमुख को गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Exit mobile version