KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री खड़ग प्रसाद शर्मा ओली को 28 मार्च को अधिकारीयों ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है।
KP Sharma Oli Arrested
ओली पर आरोप है कि 2025 के Gen Z विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी के कारण हिंसा फैली। उन्हें 70 से अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार बताया गया है। एक उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में उन्हें और कुछ शीर्ष अधिकारीयों के खिलाफ 10 साल की जेल की सजा की सिफारिश की गई थी। केपी शर्मा ने नेपाल के प्रधानमंत्री का पद 2015-16, 2018-21 और 2024-25 में कई बार संभाला। जिस आंदोलन ने उनकी सरकार को कमजोर किया और इस्तीफा दिलवाया, उसी की आगामी जांच रिपोर्ट पर अब अग्रिम करवाई की जा रही है।
Gen Z आंदोलन और KP Sharma Oli का पतन
सितंबर 2025 में नेपाल में Gen Z आंदोलन हुआ। युवाओं ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,भाई-भतीजावाद और सोशल मीडिया पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ बड़े-बड़े प्रदर्शन किए। यह आंदोलन हिंसक हो गया और 8-9 सितंबर 2025 सुरक्षा बलों के फायरिंग में कम से कम 19 युवाओं समेत 77 लोग मारे गए। इसकी वजह से तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। संसद भंग हुई और सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं।
बालेन शाह का उदय और पीएम पद
नेपाल में मार्च 2026 में आम चुनाव हुए। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के नेता बालेन्द्र शाह, जो पहले काठमांडू के मेयर थे, ने बहुमत हासिल किया। RSP ने नेपाल की 275 सीटों पर लगभग दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। बालेन ने ओली को उसके गढ़ झापा-5 पर करारी शिकस्त दी। बालेन को 68348 वोट मिले जबकि ओली 18374 वोट मिले। 27 मार्च 2026 को बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की मौजूदगी में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने।
शपथ लेते ही एक्शन में आए बालेन्द्र शाह
- बालेन शाह के पीएम पद की शपथ लेने के कुछ घंटों बाद कैबिनेट की मीटिंग हुई।
- बैठक में GenZ की उच्च स्तरीय जांच आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू करने का फैसला लिया गया।
- आयोग की रिपोर्ट में पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक और तत्कालीन नेपाल पुलिस प्रमुख चंद्र कुबेर खापुंग समेत कई अधिकारीयों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया।
- रिपोर्ट के अनुसार, इन लोगो ने पद पर रहते हुए आंदोलन के दौरान हिंसा को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए। जिससे मौतें हुई।
- अधिकतम 10 साल की सजा की सिफारिश की गई।
केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक समेत कई अधिकारीयों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन सभी को Gen Z आंदोलन में हुई हिंसा न रोक पाने का जिम्मेदार माना जा रहा है। ओली ने इसे प्रतिशोधपूर्ण गिरफ्तारी बताया है। उन्होंने कहा कि क़ानूनी लड़ाई लडूंगा।

