Site icon www.4Pillar.news

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा,दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है। नई दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में उनकी एंजियोप्लास्टी की जा रही है।

महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है। नई दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में उनकी एंजियोप्लास्टी की जा रही है।

कपिल देव ने 1983 में टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए भारत को पहला विश्व कप दिलाया था। वह इन दिनों यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग पर अपने विचार प्रकट करते रहते हैं।

पूर्व कप्तान के अस्पताल में भर्ती होने पर क्रिकेट जगत,बॉलीवुड जगत और आम लोग,उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने देव साहब के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए ट्वीट किया।

विराट कोहली ने ट्वीटर पर लिखा ,” आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं। पाजी,जल्दी ठीक हो जाओ। ”

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कपिल देव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। श्री थरूर ने ट्वीटर पर लिखा’ ” महान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है और अस्पताल में हैं। उनके पराक्रमी हृदय ने भारत के लिए कई युद्ध जीते। उसे इस जीत में भी बहुत शुभकामनाएं। ” इस तरह कपिल पाजी के जल्द ठीक होने की और भी बहुत सारे लोग ट्विटर पर कामना कर रहे हैं।

बता दें,वह मधुमेह से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से भी निपट रहे हैं। अब,खबर आ रही है कि कपिल देव की अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई और अब वह पहले से बेहतर हैं।

Exit mobile version