Site icon 4PILLAR.NEWS

Gal Gadot चौथी बार बनीं मां, दिया बेटी को जन्म,कहा-आसान नहीं थी प्रेगनेंसी

Gal Gadot चौथी बार बनीं मां, दिया बेटी को जन्म

Gal Gadot

Gal Gadot news: हॉलीवुड अभिनेत्री गेल गैडोट ने अपने चौथे बच्चे के जन्म का न्यूज़ देकर सब को चौंका दिया है। वंडर वुमन अभिनेत्री ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी है। यह न्यूज़ सुनने के बाद उन्हें फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक बधाइयां दे रहे हैं।

वंडर वुमन एक्ट्रेस गेल गैडोट चौथी बार मां बन गई हैं। यह जानकारी खुद हॉलीवुड अभिनेत्री गेल गैडोट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए दी है। गैडोट ने बुधवार को को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चौथी बेटी का स्वागत किया है।

38 वर्षीय एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी के साथ एक फोटो साझा कर यह खुशखबरी दी है। उन्होंने यह खबर देते हुए कहा कि गर्भावस्था उनके लिए आसान नहीं थी। गैडोट की यह खबर उनके फैंस के लिए आश्चर्य का विषय बनी हुई है , क्योंकि किसी को भी उनके प्रेग्नेंट होने की जानकारी नहीं थी।

Gal Gadot ने दिया बेटी को जन्म

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए गेल गैडोट ने लिखा,” मेरी प्यारी बेटी,स्वागत है। गर्भावस्था आसान नहीं थी लेकिन हमने इसे पार कर लिया है। आपने अपने नाम ओरी, जिसका हिब्रू में अर्थ  ‘मेरी रौशनी ‘ को सार्थक करते हुए, हमारे जीवन में बहुत रौशनी लाई है। हमारा हृदय कृतज्ञता से भरा हुआ है। लड़कियों के घर में आपका स्वागत है। डैडी भी बहुत अच्छे हैं। ”

वंडर वुमन 1984 का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

गेल गैडोट को फैंस दे रहे हैं बधाइयां

हॉलीवुड अभिनेत्री की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज  बधाईंया दे रहे हैं। उनके साथ फ़ास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म में सह-कलाकर रहे चुके हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने इस खबर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट बॉक्स में हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है। Vin Diesel के अलावा Lily Collins ने ‘बधाइयां’ लिखा है।

गेल गैडोट का पति

Gal Gadot ने Jaron Varsano संग शादी रचाई थी। साल 2008 में यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधा था। इस जोड़े ने अपनी पहली बेटी एल्मा को 2011 में जन्म दिया था। इसके बाद 2017 में दूसरी बेटी माया और 2021 में तीसरी बेटी डेनिएला को जन्म दिया था।

Exit mobile version