Site icon www.4Pillar.news

एशिया के सबसे अमीर शख्श मुकेश अंबानी का ताज खतरे में, गौतम अडानी अब दुनिया के सबसे बड़े अरबपति बनने से चंद कदम दूर

विश्व के सबसे धनी व्यक्ति ला ताज इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सर पर है और दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है। मुकेश अंबानी का ताज गौतम अडानी कभी भी छीन सकते हैं।

विश्व के सबसे धनी व्यक्ति का ताज इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सर पर है और दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है। मुकेश अंबानी का ताज गौतम अडानी कभी भी छीन सकते हैं।

गौतम अडानी दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी की संपत्ति में इस साल भारी उछाल आया है। वह मुकेश अंबानी से केवल 10 अरब डॉलर दूर हैं। दूसरी तरफ अंबानी की संपत्ति में उस तरह से तेजी नहीं दिखाई दे रही है।

ब्लूमबर्ग बिजनेस इंडेक्स पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर है। वही मुकेश अंबानी की संपत्ति साथ 76.5 अरब डॉलर है। गौतम अडानी इस समय देश और एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति और अदानी ग्रुप की छह कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्टेड है। अदानी पोर्ट, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पावर, अदानी गैस, अदानी ट्रांसमिशन और अदानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में पिछले 1 साल से जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के अरबपतियों नंबर की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 13वें स्थान पर मुकेश अंबानी है। इसी साल यानी 2021 में उनकी संपत्ति 176 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। वहीं ब्लूमबर्ग इंडेक्स में गौतम अडानी अब 14वे स्थान पर है। उनकी कुल संपत्ति इस साल 32.7 अरब डालर यानी 2.38 करोड रुपए से ज्यादा बड़ी।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार उद्योगपतियों में चीनी उद्योगपति शैनशन दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 15वें स्थान पर फिसल गए हैं। वही 2021 में संपत्ति में तेजी के मामले में दुनिया में जैफ बेजॉस , मार्क जुकरबर्ग । एलन मस्क बिल गेट्स को पीछे छोड़ कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे ज्यादा अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में  44.88 अरब डालर की तेजी आई है।

साल 2021 की कमाई के मामले में अदानी से पहले एक और अरबपति हैं मरियम शेल्डन । वह कैसीनो ग्रुप,लॉस वेगास सेंड्स के संस्थापक और अध्यक्ष शेल्डन ऐडल्सन की विधवा है । शेल्डन का जनवरी 2021 में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। मरियम इस साल कमाई के मामले में अब दुनियाभर के दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस साल मरियम की संपत्ति में 33.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

Exit mobile version