Site icon www.4Pillar.news

ऋतिक रोशन के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी खास अंदाज में दी बधाई 

ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। वहीं ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। 

ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। वहीं ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। ऋतिक के बर्थडे पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी एक प्यार भरा पोस्ट शेयर कर उन्हें विश किया है। ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

सबा आजाद ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने उनके जन्मदिन पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। सबा ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है जिसमें दोनों साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे है। इन तस्वीरों के साथ सबा ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए ऋतिक को बर्थडे विश किया है।

सुजैन खान ने यूँ दी बधाई

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। सुजैन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंई सारी तस्वीरें देखी जा सकती है। एक तस्वीर में ऋतिक-सबा, सुजैन और अर्सलान साथ में ख़ुशी-ख़ुशी पोज देते हुए नजर आ रहे है। अन्य तस्वीरों में ऋतिक अपने बेटों रिदान, रेहान और अपने माता-पिता पिंकी रोशन और राकेश रोशन के साथ नजर आ रहे है।

इस वीडियो  को शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे Rye… आपके जीवन का सबसे अच्छा और सबसे मजबूत पार्ट आपका इंतजार कर रहा है। भगवान आपको असीम आशीर्वाद दे… यहां से आगे और अधिक ऊपर की और।’ सुजैन के इस पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी कमेंट कर ऋतिक को बर्थडे विश किया है। अर्सलान ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे …विश यू ग्रेट ईयर ऋतिक रोशन।’

Exit mobile version