Site icon 4PILLAR

Glenn Phillips ने T20 World Cup final से पहले भारत की तारीफ में कही बड़ी बात, बोले- 3 टीमें….

Glenn Phillips interview before T20 final

Glenn Phillips interview before T20 final: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड 8 मार्च 2026 को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल से पहले ग्लेन फिलिप्स ने भारत में क्रिकेट प्रतिभा की तारीफ की।

Glenn Phillips interview before T20 final

न्यूजीलैंड टीम के आलराउंडर खिलाडी ग्लेन फिलिप्स ने भारत की तारीफ में बड़ी बात कही है। उन्होंने ये बात टी 20 विश्व कप 2026 के फाइनल से ठीक पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कही। जहां उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक इंटरव्यू में भारत की क्रिकेट प्रतिभा की तारीफ की। फिलिप्स ने कहा कि भारत तीन टीमें बना सकता है।  बोले,”भारत से निकलने वाली प्रतिभा शानदार है। वे शायद तीन टीमें भी बना सकते हैं। जो इस विश्व कप में बराबरी से मुकाबला कर सकें। ”

Glenn Phillips ब्यान वायरल

ग्लेन ने कहा ,”हमारे देश में चुनने के लिए बहुत कम लोग हैं। इसलिए हमारा हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम बहुत स्पेसिफिक है। यह हमारी आबादी के हिसाब से तैयार किया गया है। इतनी छोटी आबादी के साथ दुनिया की टीमों से मुकाबला करना हमारे लिए शानदार है। “यहां बता दें, न्यूजीलैंड की आबादी 5.36 बिलियन यानि करीब 50 लाख है। जबकि भारत की आबादी 140 करोड़ से ज्यादा है। यहां ये भी जान लें, अकेले अहमदाबाद की आबादी न्यूजीलैंड से ज्यादा है।

यह ब्यान भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले दिया गया है। जिसमें फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की उपलब्धि को डेविड बनाम गोलियाथ जैसे बताया है। उन्होंने कहा कि देश की छोटी आबादी के बावजूद न्यूजीलैंड टीम का फाइनल में पहुंचना गर्व और कमामल की बात है।

Glenn Phillips का करियर

ग्लेन डोमिनिक फिलिप्स का जन्म 6 दिसंबर 1996 को ईस्ट लंदन में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज, ऑफ़ ब्रेक गेंदबाज और बेहतरीन फील्डर हैं। वे विकेटकीपिंग भी करते है। फिलिप्स 5 साल की उम्र में ही परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे। उन्होंने ऑकलैंड के सेकर्ड हार्ट कॉलेज से पढ़ाई की।

Glenn Phillips का क्रिकेट खेल
Glenn Phillips की मुख्य उपलब्धियां

ग्लेन फिलिप्स के आंकड़े

ग्लेन फिलिप्स का परिवार

Glenn Phillips का परिवार क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। उन्हें अपने परिवार से क्रिकेट के क्षेत्र में हमेशा सपोर्ट मिला है।उन्हें इंस्टाग्राम पर 883K लोग फॉलो करते हैं।

Exit mobile version