Site icon www.4Pillar.news

कर्नाटक के बाद अब गोवा में भी कांग्रेस के 10 विधायक बीजेपी में हुए शामिल

कर्नाटक सरकार संकट के बाद अब गोवा में भी कांग्रेस के सामने संकट गहराता नजर आ रहा है। गोवा में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायकों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। सभी 10 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

कर्नाटक सरकार संकट के बाद अब गोवा में भी कांग्रेस के सामने संकट गहराता नजर आ रहा है। गोवा में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायकों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। सभी 10 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

गोवा(Goa) में अभी भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। साल 2017 गोवा में सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस के पास अब मात्र 5 विधायक रह जाएंगे। इसके बाद बीजेपी गोवा में छोटे दलों से किनारा कर सकती है। गोवा की 40 सदस्यीय विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी के पास 27 विधायक हो गए हैं।

विपक्ष के नेता ‘चंद्रकांत कावलेकर’ के नेतृत्व में विधायकों का दल बुधवार शाम को विधान सभा अध्यक्ष से मिला। इस दल ने कांग्रेस ने नाता तोड़ने का एक पत्र विधान सभा अध्यक्ष को सौंपा। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत( CM Parmod Sawant )ने ऐलान किया है कि कांग्रेस विधायक दल के दो तिहाई सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ सदन में बहुमत होने के कारण ,दल-बदल कानून की करवाई भी नहीं की जा सकती।

चंद्रकांत ने कहा, ” हमने मुख्यमंत्री ‘प्रमोद सावंत’ के काम का तरीका देखा है। वह राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमने उनसे हाथ मिलाने का फैसला किया। विपक्ष में रह कर हमारे विकास कार्यों में बाधाएं आ रही थी। ” चंद्रकांत कावलेकर ने दावा किया है कि वो बिना शर्त बीजेपी में शामिल हुए हैं।

बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेस विधायक अतानासियो मोंसेराते , जेनिफर मोंसेराते ,फ्रांसिस सिल्वेरा ,फिलिप नेरी रॉड्रिक्स , सी डियाज ,विल्फ्रेड डीसा ,नीलकांत हलारंकार और इसीडोर फर्नाडीज शामिल हैं।

Exit mobile version