16 Psyche क्षुद्रग्रह
16 Psyche asteroid: 16 साइकी क्षुद्रग्रह का नाम यूनानी देवी के नाम पर रखा गया। यह क्षुद्रग्रह वैज्ञानिकों के लिए विशेष महत्व रखता क्योंकि इस सोने समेत अन्य धातुओं का सबसे बड़ा भंडार है।
हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जिसपर गोल्ड का सबसे बड़ा भंडार पाया गया है। यह क्षुद्र ग्रह मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच सूरज की परिक्रमा करता है। इस ग्रह पर लोहे, निकल और अन्य धातुओं के साथ सोना इतनी ज्यादा मात्रा में है कि अगर उसे धरती पर लाया गया तो दुनिया का हर व्यक्ति अरबपति बन सकता है। हालांकि, अभी तक इस ग्रह को सिर्फ खोजा गया है। इस क्षुद्रग्रह पर भविष्य में पहुंचने की तैयारियां की जा रही हैं।
16 साइकी क्षुद्रग्रह मुख्य रूप से लोहे, निकल और सोने बना माना जाता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह किसी प्राचीन ग्रह का कोर (Protoplanet) हो सकता है। अनुमान ये भी है कि यह क्षुद्रग्रह सौरमंडल के शुरूआती दिनों में बना था। इस ग्रह पर हज़ारों करोड़ किवंटल गोल्ड है। जिसकी अनुमानित कीमत 10 क्वाड्रिलियन डॉलर है। हालांकि, सटीक रूप से, सोने की मात्रा का अनुमान तब लगाया जा सकेगा जब नासा का साइकी मिशन (2029) तक इसे करीब से अध्ययन करेगा।
क्षुद्रग्रह का व्यास 226 किलोमीटर है। यह सूर्य के चारों तरफ पांच साल में अपनी परिक्रमा पूरी करता है। यह बृहस्पति और मंगल ग्रहों के बीच स्थित मुख्य क्षुद्रग्रह पट्टी पर है। धातुओं की वजह से यह ग्रह वैज्ञानिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस पर मौजूद धातुओं का मूल्य खरबों डॉलर है।
नासा ने साइकी क्षुद्रगह की खोज के लिए 2023 में एक मिशन लॉन्च किया था। जिसका नाम ‘मिशन साइकी’ रखा गया। इस मिशन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
16 साइकी का अध्ययन हमें पृथ्वी और अन्य ग्रहों के कोर की संरचना को समझने में मदद कर सकता है। क्योंकि यह संभवतः किसी प्राचीन ग्रह का नग्न कोर है। इससे हमें यह जानने का मौका मिलता है कि ग्रहों का निर्माण कैसे हुआ और वे कैसे विकसित हुए
अगर कभी भविष्य में 16 साइकी से खनन संभव हुआ और इसमें मौजूद सोना पृथ्वी पर लाया गया, तो यह वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा प्रभाव डालेगा। वर्तमान में यह वैज्ञानिक अध्ययन का विषय है, और व्यावसायिक खनन अभी संभव नहीं है।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…