Good news in Budget

बजट 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आ सकती है खुशखबरी

केंद्र सरकार कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे पर कुछ बड़े फैसले ले सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि बजट 2020 में केंद्र सरकार कर्मचारियों की यह मांग स्वीकार कर सकती है। बजट एक फरवरी से घोषित होने वाला है।

Good News: वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को इस Budget में खुशखबरी मिल सकती है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को बढ़ा सकती है। दरअसल कर्मचारी काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उनका वेतन 18 हजार रुपए से बढ़ाकर 26 हजार किया जाए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बजट में यह मांग स्वीकार की जा सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़ी दूसरी संभावना यह जताई जा रही है कि सरकार साल 2020 की पहली छमाही के लिए महँगाई भत्ते को बढ़ा सकती है। इसमें चार फ़ीसदी तक का इजाफा हो सकता है। यानि वर्तमान 17 फ़ीसदी से बढ़ाकर 21 फ़ीसदी तक किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बजट पेश करने के बाद मार्च के महीने में महँगाई भत्ते के बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version