Good Newwz

Good Newwz मूवी का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Good Newwz: अक्षय कुमार, करीना कपूर खान,दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर गुड न्यूज़ मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Good Newwz Movie

गुड न्यूज़ फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार,करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी ‘आईवीएफ’ को लेकर है। गुड न्यूज़ मूवी का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म का ट्रेलर ट्वीटर पर सबसे टॉप में ट्रेंड कर रहा है। एक बार फिर अक्षय कुमार कुछ अलग टॉपिक के साथ दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं।

Good Newwz Movie: 3 मिनट 22 सेकंड का ट्रेल

गुड न्यूज़ फिल्म का ये 3 मिनट 22 सेकंड का ट्रेलर इतना धमाकेदार है कि आप इसको देखते हुए अपनी हंसी पर काबू नहीं पा सकेंगे। अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी इस ट्रेलर में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। वहीँ करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी भी कम नजर नहीं आ रही हैं। अक्षय कुमार की मिशन मंगल मूवी ने कमाई के मामले में बनाया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड

सलमान खान की ‘दबंग 3’ फिल्म

गुड न्यूज़ फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। फिल्म इसी साल 27 दिसंबर को क्रिसमिस के अवसर पर रिलीज होगी। दर्शकों को ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के रिलीज का और भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। खास बात ये है कि 27 दिसंबर को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की ‘दबंग 3‘ फिल्म भी रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों का क्लैश पर्दे पर देखने को मिलेगा। अब ये तो समय ही बताएगा कि 20 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर कौन भारी पड़ने वाला है, इंटरनेशनल खिलाडी अक्षय कुमार या फिर बोलीवूड का सुल्तान सलमान खान। वैसे दोनों की फैन फ़ॉलोइंनग ज़बरदस्त है। सपना चौधरी का लेटेस्ट वायरल वीडियो

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top