Site icon www.4Pillar.news

Google Doodle : भारत की पहली महिला डॉक्टर्स में से एक कादम्बिनी गांगुली का जन्मदिन मना रहा गूगल, खास डूडल बनाकर किया याद 

गूगल ने आज भारत की पहली महिला डॉक्टर्स में से एक कादम्बिनी गांगुली के जन्मदिन पर डूडल बनाकर उनके योगदान को याद किया।

गूगल ने आज भारत की पहली महिला डॉक्टर्स में से एक कादम्बिनी गांगुली के जन्मदिन पर डूडल बनाकर उनके योगदान को याद किया।

आज 18 जुलाई के दिन गूगल ने अपने डूडल के द्वारा भारत की पहली महिला डॉक्टर् कादम्बिनी गांगुली के 160वें जन्मदिन पर उन्हें याद किया। कादम्बिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को हुआ था। गांगुली भारत की पहली स्नातक और फिजीशियन महिला थी।

गूगल ने आज डूडल बनाकर कादम्बिनी गांगुली और उनके कॉलेज को दिखाया है। यह डूडल बैंगलुरु के आर्टिस्ट ऑड्रिजा ने डिजाइन किया है। गांगुली 1886 में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज से स्नातक की  डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला बनी। उस समय उनके लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में केवल पुरुष ही दाखिला ले पाते थे।

1886 में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अध्ययन और काम के बाद उन्होंने महिला रोग विशेषज्ञता के साथ उन्होंने डॉक्टरेट प्रमाणपत्र प्राप्त किये। उसी वर्ष 1890 के दशक में वे अपनी प्रैक्टिस के लिए भारत आ गयी। इस प्रकार उन्होंने अपने कड़े संघर्षो  के बाद भारत में पहली महिला डॉक्टर बनकार इतिहास रच दिया।

कादम्बिनी गांगुली ने अपने जीवन में काफी संघर्ष  किया। गांगुली ही भारत की उन महिलाओ में से एक थी। जिन्होंने महिलाओ की शिक्षा के लिए आवाज उठायी। डॉ गांगुली ने उस समय महिलाओ के हक़ के लिए आवाज उठायी जिस समय केवल हर तरफ पुरषो का बोलबाला था। इस प्रकार उनका सारा जीवन कठिन संघर्षो से भरा रहा । डॉक्टर कादम्बिनी गांगुली का 3 अक्टूबर 1923 को निधन हो गया था।

Exit mobile version