सोढ़ी हुए लापता
TMKOC Actor Gurucharan Singh Missing News: टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रौशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता 22 अप्रैल को अचानक लापता हो गए थे। अब दिल्ली पुलिस ने उनके बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
गुरुचरण सिंह को आखिरी बार 22 अप्रैल को उस समय देखा गया था जब वह दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने वाले थे। सोढ़ी के लापता होने की गुत्थी उलझती ही जा रही है। अब दिल्ली पुलिस ने गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी में मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुचरण सिंह दस से अधिक बैंक अकाउंट ऑपरेट कर रहे हैं। गुमशुदगी के दौरान गुरुचरण ने एटीएम से पैसे भी निकाले हैं। उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान भी किया है। शुरुआत में सामने आया था कि उनका झुकाव धर्म की तरफ बढ़ गया है।
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसारं पुलिस ने खुलासा किया है कि गुरुचरण सिंह 10 से अधिक बैंक अकाउंट ऑपरेट कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आर्थिक हालत खराब होने के बावजूद भी गुरुचरण अपने बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड को मेनटेन कर रहे हैं। इसके अलावा उनके दो जीमेल अकाउंट के बारे में भी पता चला है।
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, सिंह ने अपने क्रेडिट कार्ड से दूसरे कार्ड में कैश ट्रांसफर किया है। उन्होंने आखिरी बार एटीएम से 14000 रुपए निकाले थे। इसके अलावा पुलिस के पास और अधिक जानकारी नहीं है। शुरू में गुरुचरण सिंह के जान पहचान वालों ने बताया था कि अभिनेता का झुकाव धर्म की तरफ बढ़ रहा है और वह हिमालय पर जाने की बात कर रहे थे।
TMKOC एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया
आपको बता दें, टीवी के मशहूर हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी क किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को अचानक लापता हो गए थे। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट पकड़नी थी। मुंबई में उन्हें रिसीव करने वाले को भी मिसलीड किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei