Site icon www.4Pillar.news

दुष्कर्म के 3 आरोपियों का गुवाहाटी पुलिस ने किया एनकाउंटर

गुवाहाटी पुलिस ने दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपियों को अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है।  पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे।

गुवाहाटी पुलिस ने दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपियों को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है।  पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे।

गुवाहाटी पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में दुष्कर्म के 3 आरोपियों को मार गिराया है। पहली घटना में आरोपी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर अटैक किया जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। आरोपी को गुवाहाटी के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

डीजीपी जीपी सिंह का ब्यान

स्पेशल पुलिस डीजीपी जीपी सिंह ने मीडिया को बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें आगे की जांच के लिए गुवाहाटी और उदलगुरी में एक चाय के एक बागान में अपराध स्थान पर ले जाया गया, जहां उन्होंने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दोनों ने आधी रात के बाद पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।

GMC ने मृत घोषित किया

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अभिजीत शर्मा ने बताया कि आरोपी को तड़के करीब 1:00 बजे अस्पताल लाया गया जिसके शरीर पर 4 गोलियां लगी थी। अभिजीत शर्मा ने कहा,” जब उसे यहां अस्पताल में लाया गया तो उसकी धड़कन नहीं चल रही थी। हमने उसके शव को मुर्दाघर में रख दिया है और पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप देंगे।

2 महिला पुलिसकर्मी घायल

गुवाहाटी पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आरोपी के हमले के दौरान 2 महिला पुलिसकर्मी घायल हुई है लेकिन वह दोनों अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि लड़की की मां द्वारा 8 मार्च को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। इनको मंगलवार के दिन कामरूप जिले के दाम पुर इलाके में अरेस्ट किया गया था।

आपको बता, गुवाहाटी के एक होटल में 16 फरवरी को एक 15 साल की किशोरी के साथ 5 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाया था और लड़की को इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

डीजीपी स्पेशल सिंह ने कहा कि एक अन्य घटना में आरोपी ने 10 मार्च को उदलगुरी जिले के एक चाय बागान में 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी। यह आरोपी कामरूप जिले की एक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया और उसने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराय।

Exit mobile version