Site icon www.4Pillar.news

Happy Birthday Anushka Sharma: जानिए अभिनेत्री का फ़िल्मी जीवन सफ़र

आज बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

आज बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

अनुष्का शर्मा ने अपने छोटे से कैरियर में जिन बुलंदियों को छुआ है वो हर किसी के बस की बात नही है। अपने फ़िल्मी जीवन में अनुष्का ने बहुत सारी फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल निभाए हैं। अनुष्का शर्मा ‘शाहरुख़ खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म में आई थी। ये उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। इसके बाद अनुष्का ने ढेर सारे अवॉर्ड जीते। हालांकि फिल्मों और प्रेम प्रसंगों को लेकर भी अनुष्का कुछ विवादों में भी रही।

हालांकि,बहुत काम लोगों का पता होगा कि अनुष्का शर्मा फिल्मों में जाने की जगह पत्रकार बनना चाहती थी। उन्होंने अपना जीवन मॉडलिंग से शुरू किया था। मॉडलिंग के लिए अनुष्का शर्मा को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही पड़ी थी। हुआ यूं ,एक दिन अनुष्का शर्मा ,बेंगलुरु के मॉल में शॉपिंग कर रही थी। मॉल में उन पर मशहूर फैशन डिज़ाइनर ‘वेंडल रॉडिक्स’ की नजर पड़ गई। रॉडिक्स को अनुष्का इतनी जची कि उनको लक्मे फैशन वीक में रैंप पर कैट वाक करने का ऑफर तक दे दिया।सपना चौधरी का लेटेस्ट डांस वीडियो

फिल्म ‘बैंड बाजा बारात‘ की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा के अफेयर के चर्चे रणवीर सिंह के साथ सुर्ख़ियों का विषय बने रहे। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी कर ली। अनुष्का शर्मा ने एक फिल्म ‘एनएच10’ का निर्माण भी किया है।

Exit mobile version