Hardik Natasa married: टिया इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और मॉडल नतासा स्तानकोविक ने वेलेंटाइन डे के दिन शादी कर ली।
ईसाई रीती रिवाज से शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में निभाई गई। हार्दिक और नतासा ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।
सर्बिया मूल की मॉडल और एक्ट्रेस नतासा स्तानकोविक और भारतीय टीम की टी 20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने मंगलवार के दिन शादी कर ली है। दोनों की शादी क्रिश्चियन रीती रिवाज से हुई है।
नतासा और हार्दिक ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की हैं। 13 फरवरी को हार्दिक पंड्या और नतासा स्तानकोविक मुंबई से उदय पुर के लिए रवाना हुए थे। दोनों की शादी उदयपुर के होटल राफेल्स में संपन्न हुई। शादी का रिसेप्शन आज 15 फरवरी को है।
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नतासा स्तानकोविक ने आज तीन साल पहले शादी की थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा भी है। हार्दिक और नतासा के बेटे का नाम अगत्स्य है। तब से दोनों पारंपरिक तरीके से शादी का प्लान बना रहे थे। अब दोनों ने वेलेंटाइन डे के मौके पर दोबारा शादी की है।
हार्दिक-नतासा ने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,” हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वेलेंटाइन डे मनाया है। हम अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए हमारे साथ अपने परिवार और दोस्तों को पाकर वास्तव में धन्य हैं। ” हार्दिक पंड्या और नतासा की शादी क तस्वीरों पर टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा और क्रिकेटरकेएल राहुल ने बधाई देते हुए कमेंट किया है।
अपनी शादी के मौके पर नतासा स्तनकोविक ने सफेद रंग का गाउन पहना। गले में मोतियों का मैचिंग नेकलेस पहना। वहीँ, दूल्हा बने हार्दिक पंड्या ने ब्लैक कलर का पेंट कोट और सफेद रंग की शर्ट पहनी।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में हार्दिक और नतासा एक दूसरे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में नतासा स्तानकोविक अपने पिता के साथ हाथ में गुलदस्ता लिए हुए नजर रही है। दूसरी फोटो में हार्दिक और नतासा अपने बेटे अगत्स्य के साथ नजर आ रहे हैं।
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More
Agniveer ITI in Indian Army: भारतीय सेना में ITI पास युवाओं को अग्निवीर बनाने के… Read More
Mazeen Abdul:कर्नाटक के शिवमोग्गा में NIA के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी… Read More