हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टोक्यो ओलिंपिक महिला हॉकी टीम में खेलने वाली हरियाणा की बेटियों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की महिला हॉकी टीम के 9 खिलाडियों को राज्य सरकार की तरफ से 50-50 लाख रूपए दिए जायेंगे।
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मुकाबले में ब्रिटेन से 3-4 से हार गयी। हार कर भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने करोडो भारतियों का दिल जीत लिया। भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन की पूरा देश सराहना कर रहा है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी टोक्यो ओलिंपिक में महिला हॉकी टीम में खेलने वाली हरियाणा की बेटियों के लिए इनाम की घोषणा की है।
सीएम खट्टर ने बताया की ओलिंपिक महिला हॉकी टीम में हरियाणा के 9 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपय दिए जायेंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने पूरी भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हरियाणा सरकार की तरफ से ओलंपिक्स महिला हॉकी टीम के 9 सदस्यों को जो हरियाणा से हैं उनको 50 लाख रूपए दिए जायेंगे। उन्होंने आगे लिखा मैं भारतीय टीम के टोक्यो ओलिंपिक में उनके प्रसंशनीय प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूँ।
भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए बहुत जोरदार मैच देखने को मिला। भारत और ब्रिटेन के बीच पहला क़्वार्टर बगैर गोल के खत्म हो गया। दूसरे क़्वार्टर में ब्रिटेन ने 2 गोल और भारत ने 3 गोल किये। तीसरे क़्वार्टर में ब्रिटेन ने एक और गोल किया और दोनों टीम बराबर आकर खड़ी हो गयी। इसके बाद चौथे क़्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने एक और गोल दागा और भारत को हार का सामना करना पड़ा।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…