Site icon www.4Pillar.news

रेप और हत्या के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने दी जेड प्लस सुरक्षा

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने जेड प्लस की सुरक्षा दी है। इन दिनों गुरमीत राम रहीम फरलो पर जेल से बाहर बाहर है। हरियाणा सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल ने जानकारी दी है कि गुरमीत राम रहीम को खालिस्तानी समर्थकों से जान का खतरा है। वह जेल से बाहर है। सीआईडी रिपोर्ट के आधार पर जेल से बाहर फरलो पर आने के दौरान गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है।

दो साध्वियों से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन दिनों फरलो पर है। गुरमीत की फरलो के दौरान हरियाणा सरकार ने उसे जेड प्लस की सुरक्षा दी है। राम रहीम को 6 फरवरी को जेल से बाहर फरलो दिए जाने के दौरान हरियाणा सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को हरियाणा सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल ने जानकारी दी है कि गुरमीत राम रहीम को खालिस्तानी आतंकवादियों से जान का खतरा है। सीआईडी रिपोर्ट के आधार पर जेल से बाहर फरलो पर आने के दौरान गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

पिछले एक पखवाड़े से जेल से बाहर है गुरमीत

आपको बता दें पिछले 15 दिनों से डेरा प्रमुख जेल से बाहर है। वह 27 फरवरी को वापिस सुनारिया जेल में सरेंडर करेगा। जिसमें डेरा प्रमुख को डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह हत्या मामले, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड सहित दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले में सजा हो चुकी है। फिलहाल उस पर 400 से अधिक साधुओं के नपुंसक बनाने का मामला विचाराधीन चल रहा है।

आपको बता दें गुरमीत राम रहीम को फरलो दिए जाने का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया है। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी हरियाणा सरकार द्वारा गुरमीत राम रहीम को फरलो देने के फैसले का विरोध कर चुकी है।

Exit mobile version