Job

हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का फिर हुआ ट्रांसफर, अब तक 56

IAS Ashok Khemka: आईएएस अधिकारी अशोक खेमका अपनी ड्यूटी के साथ-साथ तबादलों के लिए भी जाने जाते हैं। हरियाणा कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका साल 2012 में उस समय चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के गुरुग्राम के जमीन से जुड़े एक सौदे का म्यूटेशन रद्द कर दिया था। यह के 30 वर्ष के करियर में 56वां तबादला है।

IAS Ashok Khemka का फिर हुआ ट्रांसफर, अब तक 56

हरियाणा की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ने एक बार फिर आईएएस अफसर अशोक खेमका का तबादला कर दिया है। यह उनके तीस साल के करियर का 56वां ट्रांसफर है। खेमका के अलावा हरियाणा सिविल सेवा के चार अन्य अधिकारीयों का भी ट्रांसफर किया गया है। इससे पहले खेमका का ट्रांसफर अक्टूबर 2021 में हुआ था।

सोमवार के दिन जारी किए गए एक आधिकारिक ब्यान में कहा गया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका को अभिलेखागार विभाग के मुख्य अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। आधिकारिक ब्यान में खेमका के ट्रांसफर का कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अशोक खेमका ने खुद हरियाणा के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को तबादले के लिए पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उच्च शिक्षा विभाग में विलय के बाद उनके पास पर्याप्त काम नहीं है।

रॉबर्ट वाड्रा का सौदा रद्द

आईएएस अधिकारी अशोक खेमका उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2012 में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के गुरुग्राम से जुड़े एक जमीन सौदे के म्यूटेशन को रद्द कर दिया था।

अब तक 56

खेमका के अलावा चार अन्य सिविल सेवा अधिकारीयों का भी तुरंत प्रभाव से ट्रांसफर किया गया है।  इन अधिकारीयों के नाम अमित कुमार , मंयक भारद्वाज , देवेंद्र शर्मा और मानव मलिक हैं। बता दें अशोक खेमका का औसतन हर छह महीने में तबादला हुआ है। उनका 30 साल की सर्विस में 56वां तबादला हो गया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

10 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

11 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

11 घंटे ago