Site icon www.4Pillar.news

हिना खान ने मिस्त्र में बड़ी धूम-धाम से मनाया बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल का बर्थडे, देखिए तस्वीरें 

Hina Khan celebrated boyfriend Rocky Jaiswal's birthday with great pomp in Egypt, see photos

हिना खान इन दिनों बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल संग मिस्त्र में छुट्टियां मना रही है। बीते दिन एक्ट्रेस ने रॉकी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। हिना इन दिनों बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल संग मिस्त्र में छुट्टियां मना रही है। 14 फरवरी हिना के लिए बेहद खास दिन होता है, क्योंकि एक तो इस दिन वेलेंटाइंस डे और दूसरा उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल का बर्थडे होता है।

मिस्त्र में मनाया जन्मदिन

रॉकी और हिना ने इस बार अपना खास दिन मिस्त्र में सेलिब्रेट किया। हिना ने रॉकी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की थी। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए भी रॉकी को जन्मदिन की बधाई दी। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि रॉकी केक काटने के लिए एकदम तैयार है उनके सामने टेबल पर केक देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में दोनों पिरामिड के सामने पोज दे रहे है।

 

कैसे हुई दोनों की मुलाकात

आपको बता दे कि हिना और रॉकी की मुलाकात ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर ही हुई थी। उसके बाद दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी, और दोनों को अक्सर कंई बार साथ में नजर आते थे।

इसके बाद जब रॉकी ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी 8′ में हिना से मिलने आए तो लोगों ने दोनों के बारे में बातें बनानी शुरू कर दी। इन सब पर हिना ने कहा था कि रॉकी सिर्फ उनके अच्छे दोस्त है। हालाँकि इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब जानकारी के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है।

Exit mobile version