Site icon www.4Pillar.news

हिना खान ने प्रियंका चोपड़ा के गाने पर किया धांसू डांस,एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका है वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री हिना खान का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम वीडियो में हिना खान देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फेमस गाने पर डांस कर रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री हिना खान का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम वीडियो में हिना खान देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फेमस गाने पर डांस कर रही है।

हिना खान ने इन दिनों बिग बॉस 14 के घर में एंट्री की हुई है। हिना खान बिग बॉस के घर में अपने फैशन और स्टाइल के कारण सुर्खियों में है।अब गुरुवार शाम को हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।जिससे वह प्रियंका चोपड़ा के फेमस सॉन्ग ‘राम चाहे लीला चाहे’ गाने पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है।

हिना खान का यह वीडियो 2 लाख 86 हजार से भी अधिक लोगों ने पसंद किया है। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। हिना खान के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ” हिना खान का डांस तो अच्छा नहीं है लेकिन उनका आत्मविश्वास बहुत अच्छा है। ” इसी तरह और भी बहुत सारे लोग हिना खान के वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें ,हिना खान ने अपने अभिनय से टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में खास पहचान बनाई थी। हिना खान टीवी रियलिटी शो बिग बॉस और खतरों के खिलाडी में बतौर प्रतियोगी हिस्सा ले चुकी हैं। हिना ने बॉलीवुड में ‘हैक्ड’ फिल्म के जरिए डेब्यू किया है।

Exit mobile version