South Kashmir: जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा के पजगाम के नाइकू गांव का रहने वाला रियाज़ साल 2012 में आतंकी बना था। उस पर 12 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। हिज़बुल से पहले वह लश्कर-ऐ-तैयबा में था।
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने पुलवामा के अवंतीपोरा के बेगपुरा में हिज़बुल चीफ कमांडर रियाज़ नाइकू को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
रियाज़ साल 2017 में कश्मीर में हिज़बुल का चीफ बना था। वह,आतंकी बुरहान वानी के बाद कश्मीर में आतंक का दूसरा बड़ा चेहरा था।
इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के पंपोर जिले के शरशाली गांव हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इस बात की पुष्टि की गई।
जेएंडके पुलिस ने ट्विटर पर लिखा ,” एक खास इनपुट मिलने के बाद कल रात से अवंतीपोरा के बेगपुरा में तीसरा ऑपरेशन भी जारी है। कल रात से वरिष्ठ अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।
जिसके थोड़ी देर बाद जेएंडके पुलिस ने ट्वीट किया “अवंतीपोरा के बेगपुरा में चल रहे तीसरे ओप्रशन से संपर्क हुआ। एक शीर्ष कमांडर को घेरा हुआ है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। विवरण का इंतजार करें। ” जिसके बाद, एक के बाद एक ,दो ट्वीट में दो आतंकियों के मारे जाने पुष्टि की गई।
Tanvi Geetha: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तन्वी गीता रविशंकर ने पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने… Read More
Army tradesman: भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया को लेकर नए प्रस्ताव पर विचार चल रहा… Read More
Demonetisation Legal : पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 अचानक नोटबंदी का एलान किया… Read More
Tunisha sharmas सुसाइड केस में आज शिजान खान की माँ और बहनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस… Read More
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More