भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज भारत के 41 वर्षो के लम्बे इंतजार को खत्म कर दिया है। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के द्वारा 41 सालो बाद हॉकी में मेडल जितने पर आज पुरे देश में ख़ुशी का माहौल है। आज आम इंसानो के साथ-साथ बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हस्तियां भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दे रहीं हैं। टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलो में आज भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जर्मनी को 4 के मुकाबले 5 गोलों से हराया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख़ खान ने ट्वीट कर भारतीय मेंस हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होने लिखा,” वाओ !! भारतीय मेंस हॉकी टीम बधाई हो। लचीलापन और कौशल अपने चरम पर था, क्या शानदार मैच था।
अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ” इतिहास को दोबारा लिखने के लिए टीम इंडिया मुबारक हो। 41 साल बाद ओलिंपिक मेंडल। क्या मैच था, क्या कमबैक किया।
मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट कर लिखा, “ओलिंपिक 2020 में कांस्य पदक जितने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। ”
भारतीय हॉकी टीम की जीत पर अनिल कपूर को आई पिता की याद
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने पर अनिल कपूर ने टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा , “अभूतपूर्व जीत…. काश मेरे पिता जी इस ऐतिहासिक दिन को देखने के लिए जीवित होते, तो वे बहुत खुश होते। पुरुष हॉकी टीम को बहुत -बहुत धन्यवाद…. बधाई। ”
Proud moment for the National game of India – History created after 41 years by these boys.. #Bronze 👏🏽👏🏽 #IndvsGer #Hockey #hockeyindia #ChakDeIndia ##Olympics kudos to @Naveen_Odisha for the support 🤗🤗👊🏽👊🏽 pic.twitter.com/JCCgDSv0vl
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) August 5, 2021
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा ,” भारतीय राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए गर्व के पल-इन लड़कों ने41 साल बाद इतिहास रच दिया।” इस तरह हॉकी टीम को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

