Holi 2025: कृति सेनन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के सेट पर होली खेली। इसके अलावा भी अक्षय कुमार, कियारा अडवाणी और कार्तिक आर्यन सहित ढेरों सेलेब्रिटीज ने पोस्ट शेयर कर अपने होली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।
आज पुरे देश में होली का त्यौहार (Holi 2025) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रह है। गली मोहल्ले से लेकर बाजारों तक हर कोई रंग-बिरंगे रंगों में रंगा नजर आ रहा है। वहीं बॉलीवुड सितारे भी अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ ये त्यौहार मनाते नजर आए। हाल ही में कंई सेलेब्रटीज ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है और इसके साथ ही अपने फैंस को भी शुभकामनाएँ दी है।
कार्तिक आर्यन ने यूं मनाई Holi 2025
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर होलिका दहन की है, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्हें रंगों मे रंगे देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी होली।’
वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के सेट से होली खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान वे अपने को-स्टार मनीष पॉल के साथ रंगो से खेलते नजर आ रहे है।
सनी देओल ने भी अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए होली की शुभकामनाएँ दी है। इस फोटो में उन्हें रंग-बिरंगे रंगो में रंगे देखा जा सकता है।
अक्षय ने पुरानी यादों को किया ताजा
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने होली पर पुरानी यादों को ताजा कियाा है। अक्षय ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ त्यौहार मनाए नहीं जाते बल्कि जिए जाते है। बचपन में पानी के साथ लड़ाईयों से लेकर गुलाल से भरी गलियों तक, होली एक ऐसा त्यौहार है जो सबसे सुखद यादें वापिस लाता है। आशा है कि ये साल आपके लिए, खुशियां, हंसी और ऐसे रंग लेकर आए जो हमेशा के लिए बने रहे। होली की शुभकामनाएँ।’
अभिनेत्री कृति सेनन ने भी अपनी अपकमिंग मूवी के सेट पर होली खिलते हुए तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उन्हें अपने कोस्टार धनुष और डायरेक्टर आनंद एल रॉय के साथ होली खेलते देखा जा सकता है।
कैटरीना कैफ ने परिवार के साथ मनाई होली
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी फैमिली के साथ रंगों का ये त्यौहार सेलिब्रेट किया। हाल ही में उनके सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री को अपने पति विक्की कौशल ,देवर सनी कौशल, सासससुर और बहन के साथ होली मनाते देखा जा सकता है। सामने आई तस्वीरों में सभी वाइट कपडे पहने और एक दूसरे को गुलाल लगाते नजर आ रहे है।
Be First to Comment