Press "Enter" to skip to content

अमित शाह ने दी अरविंद केजरीवाल को गंगा में डुबकी लगाने की सलाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,” मेरा अरविंद केजरीवाल को सुझाव है कि उन्हें एक बार प्रयागराज में जाकर गंगा नदी में डुबकी लगानी चाहिए, तब उन्हें पता चलेगा कि नदी को कैसे साफ रखा जाता है।”

अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि यमुना नदी साफ है तो एक बार उस में डुबकी लगाकर दिखाएं। दिल्ली के चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा,” मैं अरविंद केजरीवाल को यमुना नदी में डुबकी लगाने की चुनौती देता हूं। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम मान लेंगे कि अब यमुना नदी साफ है।”

अमित शाह ने आगे कहा,” मेरा केजरीवाल को सुझाव है कि उन्हें एक बार प्रयागराज जाकर गंगा नदी में डुबकी लगानी चाहिए। तब उन्हें पता लगेगा कि नदी को कैसे साफ रखा जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गंगा नदी को साफ करने की कोशिश की है। “

गृह मंत्री ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आने से पहले दिल्ली जल बोर्ड को 178 रुपए का हर साल फायदा हो रहा था । लेकिन जैसे ही यह सरकार सत्ता में आई तो प्रति वर्ष 800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

उन्होंने आगे कहा,” अरविंद केजरीवाल ने 5 साल पहले जो वादे किए थे, वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने वादा किया था कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1000 स्कूल 50 नए कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली में 1500000 सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी वायदा किया था। हमने पता किया तो 1.50 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनमें से 1.25 लाख केंद्र सरकार की तरफ से दिए गए फंड से लगाए हैं।

More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel