Site icon www.4Pillar.news

अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

सुबह सोकर उठने के बाद मुंह से थोड़ी ज्यादा बदबू आती है। कुछ लोगों की ये समस्या दिनभर रहती है। मुंह से दुर्गंध आना कई बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। यहां जानिए कैसे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

सुबह सोकर उठने के बाद मुंह से थोड़ी ज्यादा बदबू आती है। कुछ लोगों की ये समस्या दिनभर रहती है। मुंह से दुर्गंध आना कई बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। यहां जानिए कैसे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

सोकर उठने के बाद मुंह से ज्यादा बदबू आने के कारण

सवेरे सोकर उठने के बाद मुंह थोड़ी से बदबू आना आम बात है ,लेकिन अगर मुंह से ज्यादा बदबू आती है तो ये कई बीमारियों की तरफ इशारा करती है। आमतौर पर कई लोगों के मुंह से दिनभर बदबू आती रहती है। ऐसे लोगों के साथ बात करना एक चुनौती होती है। आइये आज हम आपको सांसो की बदबू दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार रातभर सोने के कारण पानी न पीने की वजह से मुंह सुख जाता है। ऐसे में मुंह में बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपने लगते हैं और यही कीटाणु मुंह की बदबू का कारण बनते हैं। सोते समय थूक का स्तर कम होने के कारण मुंह में सूखापन आ जाता है। जिसकी वजह से बदबू बढ़ जाती है।

जो लोग सोते समय नाक जगह मुंह से सांस लेते हैं और खर्राटे भरकर सोते हैं ,उनके मुंह से ज्यादा बदबू आती है। किसी तरह की दवाई खाने वाले ,एल्कोहल का सेवन और स्मोकिंग करने लोगों के मुंह से सामान्य से अधिक दुर्गंध आती है।

सांसो की दुर्गंध दूर करने के घरेलू उपाय

अगर आपके मुंह से ज्यादा बदबू आती है तो दातों की साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हर रोज कम से कम 3 बार 3 मिनट तक ब्रश करना चाहिए। आमतौर पर देखा गया है कि लोग एक मिनट में ही ब्रश कर लेते हैं। रात को सोने से पहले और सुबह उठकर ब्रश जरूर करना चाहिए। खाना खाने के बाद दांतों और जीभ की सफाई करनी चाहिए।

लवंग का सेवन करना

अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो लौंग (Clove ) चूस कर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। दिनभर में 4-5 लौंग चूसने से मुंह की बदबू खत्म होने के साथ-साथ दातों में कीड़ा लगने जैसी बीमारी से भी छुटकारा मिलता है।

नमक का मंजन

सांसों की बदबू दूर करने और चमकीले दांतों के लिए सादा नमक एक चमच लें। उसमें 2-3 बूंद सरसों के तेल की मिला लें। दोनों को मिक्स करने के बाद टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करें। मुंह की दुर्गंध दूर होने के साथ दांत भी चमक जाएंगे।

अमरुद और नीम की दातुन

अपने टूथपेस्ट के अलावा आप अमरुद और नीम की दातुन भी कर सकते हैं। नीम दांतों में छुपे बैक्टीरया को खत्म करता है और अमरुद सड़न रोकता है। दांत साफ रहेंगे तो मुंह से बदबू भी अपने आप गायब हो जाएगी।

Exit mobile version