Site icon 4PILLAR

करवा चौथ के व्रत पर भूख से परेशान नाराज थी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक ने ऐसे मनाया 

Divyanka Vivek: करवा चौथ के व्रत पर भूख से परेशान थी दिव्यांका त्रिपाठी

Divyanka Vivek: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Divyanka Vivek: करवा चौथ के व्रत पर भूख से परेशान थी दिव्यांका त्रिपाठी

जिसमें वह करवा चौथ के व्रत के कारण भूख से परेशान होकर पति विवेक दहिया पर चिल्लाती हुई नजर आ रही है। कपल का यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

ज़ी टीवी धारावाहिक ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से मनोरंजन की दुनिया में खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।

हाल में उनका एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल , दिव्यांका त्रिपाठी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। जिसके बाद वह दिन भर भूखी प्यासी रहने के कारण रात को डाइनिंग टेबल पर पति दहिया का इंतजार करती है। वह अपने पति पर चिल्लाती है। इस वीडियो को खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

करवा चौथ का व्रत और दिव्यांका

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी कह रही है ” मैं कब से आवाजें लगा रही हूँ। तुम आके , खाना खा लो। खाना खा लो। तुम बहरे हो क्या ? ” जिसके जवाब में पति विवेक दहिया कहते हैं ,” यार तुम इतनी सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी ?” जिसको सुनकर दिव्यांका खुश हो जाती है।

वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा ,” खाने से ज्यादा क्या अच्छा काम करता है ? कम्पीमेन्ट। आप इस तरह अपनी भूखी पत्नी को हैंडल कर सकते हो। हैप्पी करवा चौथ। ”

वर्क फ्रंट और बायो

वहीँ बात करें दिव्यांका त्रिपाठी के वर्क फ्रंट के बारे में तो एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत भोपाल आकाशवाणी में बतौर एंकर शुरू की थी। 14 दिसंबर 1984 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जन्मी दिव्यांका ने ज़ी टीवी धारावाहिक ‘बनु मैं तेरी दुल्हन’  खास पहचान मिली थी।

इस टीवी सीरियल में शानदर अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले थे। इसके अलावा उन्होंने ‘ मिस्टर एंड मिसेज शर्मा अल्लाहबाद वाले’ और ‘ये हैं मोहबतें’ टीवी सीरियल में शानदार अभिनय किया। दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविज़न इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है।

Exit mobile version