Site icon 4PILLAR

दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में कुत्ते को टहलाने वाले आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार का लद्दाख और पत्नी रिंकू दुग्गा का अरुणाचल प्रदेश में तबादला

Sanjeev Khirwar: स्टेडियम में कुत्ते को टहलाने वाले IAS दंपति का तबादला 

Sanjeev Khirwar: देश की राजधानी दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में कुत्ते को टहलाने के केस में आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा को गृह मंत्रालय ने ट्रांसफर कर दिया है।

Sanjeev Khirwar: स्टेडियम में कुत्ते को टहलाने वाले आईएएस दंपति का तबादला

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईएएस अधिकारी संजीव कुमार और उनकी पत्नी का तबादला कर दिया है। मंत्रालय ने संजीव खिरवार का लद्दाख में और उनकी पत्नी का अरुणाचल प्रदेश में तबादला किया है। इससे पहले मंत्रालय ने संजय खिरवार और उनकी पत्नी पर त्याग राज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में एक न्यूज़ रिपोर्ट के एक खुलासे के बाद मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी थी। मुख्य सचिव ने बाद में शाम को वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार त्याग राज स्टेडियम में तय समय से पहले ही खेल गतिविधियां बंद कर दी जाती थी ताकि एक सीनियर आईएएस अधिकारी अपने कुत्ते को वहां घुमाने ले जा सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि खिलाडियों और उनके माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनकी ट्रेनिंग के जल्दी खत्म होने का कारण यह है कि दिल्ली के प्रधान सचिव संजीव खिरवार अपने कुत्ते को लगभग आधे घंटे तक वहां टहलाने आते हैं। हालांकि सीनियर अधिकारियों ने इस आरोप को बिल्कुल गलत बताया था।

न्यूज़पेपर में रिपोर्ट छपने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था, अखबार की खबर से हमारे संज्ञान में आया कि कुछ खेल सुविधाओं को जल्द बंद कर दिया जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों को देर रात तक खेलने में असुविधा हो रही है। नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि दिल्ली सरकार की सभी खेल सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए रात 10:00 बजे तक खुली रखी जाएगी।

दिल्ली में एयर होस्टेस का रेप, पीड़िता ने आरोपी को कमरे में बंद कर बुलाई पुलिस

Exit mobile version