अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान तो घर पर अपनाएं ये देसी नुस्खे

असंतुलित भोजन और जीवनशैली में बदलाव की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर को कभी भी ज्यादा इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह खतरनाक साबित हो सकता है। बीपी की वजह से इंसान की जान भी जा सकती है। हाई ब्लड प्रेशर में रक्त धमनियों में खून का दबाव बढ़ता है। जिसकी वजह से हृदय को सामान्य से ज्यादा काम करना पड़ता है।

एक शोध के अनुसार हर पांच में से एक व्यक्ति को हाई या लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने या घटने के कई कारण होते हैं। जिनमें से खानपान में बदलाव और उचित नींद ना लेना तथा व्यायाम ना करना भी शामिल है ।

वर्कआउट करने या योगा करने से ब्लड प्रेशर की शिकायत कम होती है। हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर कहा जाता है। कई लोग इस बीमारी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन यह शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। ब्लड प्रेशर की वजह से हृदय गति तक रुक सकती है। जिससे आदमी की जान भी जा सकती है। जीवन शैली में बदलाव करके इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। अचानक ब्लड प्रेशर का बढ़ना सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है। ऐसे में मरीज को तुरंत बीपी कंट्रोल करने की जरूरत होती है। अगर आप भी ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो घर पर कुछ देसी उपाय अपनाकर इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें, World Hypertension Day 2021: आज है वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे, जानिए इसे मनाने का कारण,इतिहास,थीम और बचाव के उपाय 

कॉफी पीना

ज्यादा कॉफी पीने से आपकी सेहत पर असर हो सकता है। लेकिन कॉफी में मौजूद कैफीन ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को कॉफी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए

तेल का ज्यादा इस्तेमाल

कम तैलीय पदार्थ खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। जितना हो सके कम तेल वाला खाना खाना चाहिए। तले हुए खाना खाने से वसा बढ़ती है और यह कोलेस्ट्रोल बढ़ने का कारण बन सकता है। तेल ज्यादा मात्रा सेवन करने से आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हो सकते हैं।

जंक और फास्ट फूड का सेवन

फास्ट फूड और जंक फूड खाने की आदत आज के दौर में आम हो गई है। लेकिन फास्ट फूड आपको हाई ब्लड प्रेशर का शिकार बना सकता है। फास्ट फूड आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। आप अगर ब्लड प्रेशर के मरीज है या ब्लड प्रेशर को बढ़ने या घटना नहीं देना चाहते हैं तो फास्ट फूड का सेवन बंद कर दे।

योगासन और वर्कआउट 

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए व्यायाम करने का समय नहीं निकाल पाते हैं तो आप हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो सकते हैं। अगर समय ने मिलने का बहाना बनाकर वर्कआउट और योगासन शुरू कर दिया जाए तो शारीरिक गतिविधियां सही रहेगी और ब्लड प्रेशर की समस्या खत्म हो जाएगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री