Site icon www.4Pillar.news

Health Tips: अगर आप घटाना चाहते हैं वजन तो अपनाएं ये उपाए

बिना पौष्टिक खाने के वजन कम करना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप अपने घटाए हुए वजन को बरकरार रखना चाहते हैं तो आपको अपने खाने-पीने में थोड़ा बदलाव जरूर करना होगा।

जीवन शैली बदलें

इतना ही नहीं वजन घटाने के लिए आपको अपनी मौजूदा जीवन शैली में भी बदलाव करना होगा। वजन कम करने के लिए आपको निम्न बातों पर ध्यान देना होगा।

वजन घटाने के लिए आपको जंकफूड का सेवन बंद करना होगा। वहीं शुगर से बनी चीजें जैसे केक ,मिठाइयां और कुकीज के सेवन से बचना होगा।

सोडियम

नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सोडियम के अधिक सेवन से शरीर में बीमारियां पैदा होती है। दरअसल सोडियम का अधिक सेवन शरीर में पानी के संतुलन को बिगाड़ देता है। ये भी पढ़ें : शादीशुदा लोग भूलकर भी न करें ये गलतियां

विशेषज्ञों की बात मानें तो शाम सात बजे के बाद किसी भी तरह के नमक के सेवन से बचने की कोशिश की जानी चाहिए। क्योंकि शाम के समय ‘मेटाबॉलिज्म’ काफी धीमी गति से काम करता है। शाम के समय हल्का-फुल्का खाना ही खाया जाना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल लेवल

रिफाइंड आयल में ‘फैट्स’ और ‘कैलोरी’ की भरपूर मात्रा होती है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है। जिससे शरीर में मोटापा बढ़ने के साथ-साथ दिल की बीमारियां भी होती हैं।

आप घर पर वेजिटेबल आयल ,पीनट आयल और सनफ्लॉवर आयल का इस्तेमाल कर पौष्टिक खाना बना सकते हैं। ये भी पढ़ें : एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का योगा वीडियो खूब हो है वायरल,आप भी देखें

प्रोटीन युक्त चीजें

अधिक प्रोटीन युक्त चीजें खाने से भी शरीर स्वस्थ रहता है, जैसे काजू-बादाम ,चिकन और मछली का सेवन करने से आपका शरीर बेडौल नहीं होगा।इनके सही मात्रा में सेवन से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। ध्यान रखें अति किसी चीज की भी बुरी होती है। ये भी पढ़ें : मुफ्त में घर पर ही ऐसे बनाएं PAN कार्ड

पानी शरीर में कई तरह की बीमारियों को होने से रोकता है। इसके साथ-साथ पानी शरीर से कार्बनिक पदार्थों को निकलने में मदद करता है। अगर आप दिन में आठ-दस गिलास पानी पीते हैं तो ये आपके लिए लाभकारी रहेगा। ये भी पढ़ें : जानिए कौन है बाहुबली फेम राणा दग्गुबती की मंगेतर मिहीका बजाज

Exit mobile version