Site icon 4PILLAR

Ikkis: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 21 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग

Ikkis Movie Box Office Collection

Ikkis Movie Box Office Collection: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म भारत के सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता सेकंड लेफिटनेंट अरुण खेत्रपाल की अनकही सच्ची कहानी पर आधारित है।

Ikkis Movie रिलीज डेट

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनीं वॉर ड्रामा 21 मूवी 1 जनवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। यह बॉलीवुड के माचोमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। नए साल के अवसर पर रिलीज हुई इक्कीस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। हालांकि, फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन पर पहले चल रही धुरंधर मूवी का असर दिखाई दिया है।

Ikkis Movie Box Office Collection

Ikkis Movie ने पहले दिन Box Office करीब 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म की ओपनिंग सकारात्मक रही। हालांकि, न्यू ईयर पर रिलीज होने के बावजूद उम्मीद से थोड़ी कम थी। फिल्म की ऑक्युपेंसी शाम होने तक 46.77 प्रतिशत रही।

इक्कीस फिल्म की स्टार कास्ट

इक्कीस फिल्म की कहानी

Ikkis Movie 1971 के भारत पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है। फिल्म की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की असाधारण जिंदगी पर केंद्रित है। जो महज 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। वे भारत के सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता हैं। फिल्म की कहानी अरुण क पिता (धर्मेंद्र ) से शुरू होती है। जो 81 साल की उम्र में लाहौर के एक कॉलेज रियूनियन में जाते हैं। जहां पाकिस्तानी सैनिक उनके बेटे की बहादुरी की कहानी सुनाते हैं। इसके बाद फ्लैशबैक में अरुण की जिंदगी दिखाई जाती है।

Ikkis Movie की कहानी में अरुण खेत्रपाल की नेशनल डिफेंस अकाडेमी में ट्रेनिंग और बसंतर की लड़ाई में उनकी भूमिका दिखाया गया है। जहां अरुण खेत्रपाल ने 10 पाकिस्तानी टैंकों को नष्ट किया और भारतीय सेना का गर्व से सीना ऊंचा किया। फिल्म प्यार ,कर्तव्य , दुख, बहादुरी और मानवीय भावनाओं पर फोकस करती है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

इक्कीस मूवी का बजट

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस का बजट 60 करोड़ रुपए के करीब बताया गया। फिल्म को हिट होने के लिए कमसे कम अपना बजट रिकवर करना होगा।

Exit mobile version