Site icon www.4Pillar.news

मध्य प्रदेश : भोपाल स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी के घर से EOW ने बरामद किए 80 लाख रूपये

क्लर्क हीरो केसवानी के घर से EOW ने 80 लाख रूपये बरामद किए हैं। आर्थिक अपराध शाखा की रेड के बाद क्लर्क ने डर के मारे फिनायल पी लिया था ,जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

क्लर्क हीरो केसवानी के घर से EOW ने 80 लाख रूपये बरामद किए हैं। आर्थिक अपराध शाखा की रेड के बाद क्लर्क ने डर के मारे फिनायल पी लिया था ,जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

क्लर्क के घर मिले 80 लाख

एमपी की राजधानी भोपाल में बुधवार के दिन एक सरकारी क्लर्क के घर पर आर्थिक अपराध शाखा ने रेड मारी। भोपाल के स्वास्थ्य विभाग में सेवारत क्लर्क हीरो केसवानी के घर से 80 लाख रूपये की अघोषित नकद राशि बरामद हुई है। छापे के बाद हीरो ने फिनायल पी लिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उसकी हालत स्थिर है।

EOW की रेड

हीरो केसवानी सतपुड़ा भवन में क्लर्क के पद पर सेवारत है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद अदालत से आर्डर लेने के बाद EOW ने उसके घर पर रेड मारी थी। जहां, जांच टीम को 80 लाख रूपये की नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं। हीरो केसवानी के घर से प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

फिनायल पीया

सीनियर क्लर्क हीरो केसवानी का घर भोपाल के बैरागढ़ में है। इसी आवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा पड़ा था। आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई से बचने के लिए वरिष्ठ लिपिक ने घर पर रखा हुआ फिनायल पी लिया था। जिसके तुरंत बाद उसको हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भोपाल आर्थिक अपराध शाखा के एसपी राजेश मिश्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया ,” आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के घर पर छापा मारा गया। छापे के बाद उसकी कुल संपत्ति का खुलासा हुआ है।

जांच जारी है

पुलिस अधिकारी ने बताया कि केसवानी के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में लाखों रूपये की जमा राशि पाई गई है। उसने ज्यादातर संपत्ति अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी थी। जोकि एक हाउस वाइफ है और उसकी आय का कोई स्रोत नहीं है।

Exit mobile version