Site icon www.4Pillar.news

डांस दीवाने 3 प्रोग्राम में माधुरी दीक्षित खलनायक के दिनों को याद कर हुई इमोशनल, वीडियो शेयर कर कहा- मिस यू सरोज जी

धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस दीवाने 3 को जज कर रही हैं। टीवी रियलिटी शो डांस दीवाने के सेट से माधुरी ने कई वीडियो अपने ट्विटर पर साझा किए है। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपनी डांस मास्टर सरोज खान को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है।

धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस दीवाने 3 को जज कर रही हैं। टीवी रियलिटी शो डांस दीवाने के सेट से माधुरी ने कई वीडियो अपने ट्विटर पर साझा किए है। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपनी डांस मास्टर सरोज खान को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है।

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में ऐसी अभिनेत्री है जिसकी अदाओं को लोग बहुत पसंद करते हैं। उनके डांस से लेकर उनकी स्माइल पर हजारों लोग आज भी फिदा होते हैं। हालांकि माधुरी दीक्षित आजकल फिल्मों से थोड़ा दूर है। लेकिन वह डांस दीवाने 3 शो को जज कर रही है। जिसके वीडियो है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करती रहती है। माधुरी दीक्षित दीक्षित का एक लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी डांस गुरु सरोज खान को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म् ट्विटर पर साझा किया है। जिसे देखने के बाद लोग खूब इमोशनल हो रहे हैं। कलर्स टीवी के शो डांस दीवाने 3 के सेट पर इस बार बॉलीवुड निर्देशक सुभाष घई पहुंचे थे। ऐसे में सेट पर एक पुराना वीडियो चलाकर माधुरी दीक्षित ने सरोज खान को याद किया।

इस वीडियो दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान, माधुरी दीक्षित को ‘चोली के पीछे’ गाने पर डांस सिखाती नजर आ रही थी। जिसमे सुभाष भाई को भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद माधुरी दीक्षित और सुभाष घई काफी इमोशनल हो गए।

खलनायक फिल्म के इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए माधुरी दीक्षित ने इमोशनल कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा,” खलनायक के सेट पर सुभाष घई और सरोज खान के साथ। डांस दीवाने 3 के एपिसोड में पुरानी यादों का बोझ। मिस यू सरोज जी।”

आपको बता दें, माधुरी दीक्षित, सरोज खान की वजह से ही डांस और बॉलीवुड की दुनिया में इतनी पॉपुलर हुई है। सरोज खान ने माधुरी दीक्षित को डांस का वो हर स्टेप सिखाया, जिसके कारण बॉलीवुड में वह अपनी अलग पहचान बना चुकी है ।

Exit mobile version