Indian Army
Indian Army ने Jammu and Kashmir के Rajouri में पाकितान के आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने LOC पर घुसने की कोशिश करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश करने वाले दो उग्रवादियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार , नौसेरा के लाम सेक्टर में सेना ने घुसपैठियों के कब्जे से भारी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की है।लाम, नौसेरा और राजौरी जिले में तलाशी अभियान इंडियन आर्मी का तलाशी अभियान जारी है।
Indian Army के अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। एनकाउटर में दो आतंकवादी मारे गए हैं। लाम सेक्टर में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच देर रात फायरिंग शुरू हुई थी।
सेना के अधिकारी ने बताया, सेना के जवानों ने रात में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ करते हुए आतंकवादियों की संदिग्ध हरकत देखी। सुरक्षा बलों ने घुसपैठियों पर गोलीबारी शुरू की। उन्होंने बताया की सुबह फर्स्ट लाइट होने पर तलाशी अभियान चलाया गया। बता दें, यह पहली बार नहीं है जब भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशश को नाकाम किया हो। इससे पहले भी सेना सैंड़कों बार घुसपैठियों को नियंत्रण रेखा पर ढेर कर चुकी है।
ये भी पढ़ें, Shivangi Singh भारतीय वायुसेना के राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं
बता दे , जम्मू कश्मीर में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। .राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरण में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को 24 विधानसभा सीटों पर होना है। 26 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को होगा। आखिरी चरण का मंतदन 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर होना है। मतगणना 8 अक्टूबर 2024 को होगी।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More