Site icon www.4Pillar.news

चीन के बॉर्डर पर भारतीय सेना ने भरी हुंकार

चीन से सटे लद्दाख के इस हिस्से में भारतीय सेना के जवानों द्वारा किए गए इस युद्ध अभ्यास का काफी सामरिक महत्व है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय सेना ने इस हिस्से में युद्ध अभ्यास किया हो।

चीन से सटे लद्दाख के इस हिस्से में भारतीय सेना के जवानों द्वारा किए गए इस युद्ध अभ्यास का काफी सामरिक महत्व है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय सेना ने इस हिस्से में युद्ध अभ्यास किया हो।

भारतीय सेना के जवानों ने ईस्टर्न् लद्दाख में मंगलवार के दिन 17 सितंबर को बड़ा युद्ध अभ्यास किया है। इस एक्सरसाइज में भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना के जवानों की कई टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। चीन के साथ सटे इस इलाके में भारतीय सेना के जवानों के इस युद्ध अभ्यास का रणनीतिक रूप से काफी महत्व है।

ये पहली बार है जब भारतीय सेना ने चीन के नजदीक इस हिस्से में युद्ध अभ्यास किया। नॉर्थन कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह इस एक्सरसाइज में शामिल हुए। नॉर्थन कमांड ने इस अभ्यास की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी की गई तस्वीरों में सेना के जवान और वायुसेना के जवान युद्ध अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे है।

आपको बता दें लद्दाख के इस हिस्से में कई बार भारतीय सेना और चीन की सेना का आमना-सामना हो चूका है। इस युद्ध अभ्यास के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने आधुनिक तकनीक के हथियारों और सामग्री का उपयोग किया।

Exit mobile version