Site icon 4PILLAR

Indian citizens send medical aid to Iran: भारत की जनता ने ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, ईरानी दूतावास ने जताया आभार

Indian citizens send medical aid to Iran

Indian citizens send medical aid to Iran: भारत की जनता ने ईरान की Red Crescent Society को युद्ध के बीच मेडिकल सहायता भेजी है।

Indian citizens send medical aid to Iran

ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध के बीच भारतीय जनता ने बड़ा दिल दिखाया है। भारतीय नागरिकों ने ईरान में मेडिकल ऐड भेजी है। यह सहायता इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के चलते प्रभावित ईरानी नागरिकों के लिए भेजी गई है। ईरानी दूतावास ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह मदद भारत की जनता की तरफ से भेजी गई, न कि सरकार की तरफ से भेजी गई। पहली खेप दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है।

ईरानी दूतावास का ब्यान

भारतीय नागरिकों ने ईरान को भेजी पहली मेडिकल एड खेप

दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की पहली खेप ईरान की IRCS को पहुंच गई है। डिब्बों पर साफ-साफ लिखा ‘भारत की जनता’ की तरफ से है। ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर घोषणा की , ” भारत के सम्मानित और दयालु लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। ” ईरान के भारत में राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा ,” दिल्ली-तेहरान संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारत को दोस्त देश मानते हैं। ” उन्होंने पहले जहाजों के मामले में भी भारत की मदद का जिक्र किया।

ईरानी दूतावास और तेहरान ने भारत की जनता का दिल से धन्यवाद दिया है। यह कोई सरकारी मदद नहीं है बल्कि भारतीय नागरिकों द्वारा की गई मदद है।

ईरान को मेडिकल सहायता भेजने वाले लोगों के नाम

ईरानी दूतावास ने मदद भेजने वाले किसी विशिष्ट वव्यक्ति या संगठन का नाम उजागर नहीं किया है। इसे पूरी तरह से भारत की जनता का सामूहिक दान बताया है। अनाम हजारों भारतीय नागरिकों ने ईरानी दूतावास के अकाउंट में मदद के लिए पैसे भेजे हैं। ईरानी दूतावास ने ‘भारतीय भाई-बहनों’ और ‘सम्मानित दयालु लोगों’ कहा है। लेकिन किसी खास नाम का जिक्र नहीं किया है। कुछ राजनीतिक नेताओं ने इसे सराहा लेकिन वे ये मदद भेजने वालों में से नहीं हैं।

इजराइल-अमेरिका बनाम ईरान युद्ध की वर्तमान स्थिति

यह मदद ईरान पर चल रहे युद्ध के बीच भेजी गई है, जिसमें अमेरिका और इजराइल ईरान पर हमले कर रहे हैं। ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है। युद्ध को लगभग 19 दिन हो गए हैं।

इजराइल-ईरान युद्ध में कितना नुक्सान हुआ ?

ईरान देगा जवाब 

ईरान ने कहा कि वह जवाब देगा और जल्द ही दुनिया देखेगी। भारतीय नागरिकों द्वारा की गई मदद इंसानियत की मिसाल है। वो भी उस समय जब युद्ध में अस्पताल और आम लोग प्रभावित हो रहे हैं।

Exit mobile version