ये है कोरोनावायरस की तस्वीर, भारत के पहले संक्रमित मरीज़ से लिया गया था नमूना

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी वैज्ञानिकों ने देश में कोरोनावायरस के पहले मरीज़ से कुछ नमूने लिए थे। जिनमें कोरोनावायरस की पहली तस्वीर नजर आई है।

कोरोनावायरस की ये तस्वीर ट्रांसमिशन एलेक्ट्रान माईक्रोस्कोप इमेजिंग के जरिए ली गई है। इस तस्वीर को इंडियन जर्नल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च के लेटेस्ट प्रकाशन में दिखाया गया है।

यह फोटो भारत में कोरोनावायरस ( COVID-19 ) के पहले पॉजिटिव मरीज़ के गले से लिए गए नमूने से है। भारत में कोरोनावायरस का पहला मामला 30 जनवरी 2020 को केरल राज्य में दर्ज किया गया था।

कोरोनावायरस  से संक्रमित भारत की पहली मरीज़ चीन के वुहान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। युवती से लिए गए इन नमूनों की जीन सिक्वेंसिंग नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी ( NIV )पुणे में की गई थी। जिसमें पता चला की भारत में मिला यह वायरस चीन के वुहान में मिले वायरस से लगभग शत-प्रतिशत समानता रखता है। Coronavirusupdates: जानिए क्या होता है लॉकडाउन

इंडियन जर्नल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ( IJMR )के लेख में लिखा गया ,” एक वायरस पार्टिकल काफी अच्छी तरह संक्रमित था। जिसमें कोरोना वायरस के बेहद विशिष्ट लक्षण दिखाई दे रहे थे। जिसका आकर 75 नैनोमीटर का था। ”

आपको बता दें, COVID 19 का अभी तक दुनिया के किसी भी देश इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। दुनिया भर वैज्ञानिक इसका इलाज ढूंढने में लगे हुए हैं। अमेरिका एक वैक्सीन का परीक्षण कर रहा है ,जिसका नतीजा अभी आना बाकी है। भारत में कोरोना वायरस पहली तस्वीर मिलने बाद भारतीय वैज्ञानिक इसके बारे में आगे अध्ययन कर रहे हैं। भारतीय वैज्ञानिक इस महामारी का इलाज भी ढूंढने में लगे हुए हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version