Site icon 4PILLAR.NEWS

INDW vs PAKW : भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना ने नाबाद अर्धशतक जड़ा

8 Wickets: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

8 Wickets, CWG : राष्ट्रमंडल खेलों में उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान टीम को 8 विकेट से मात दी है। भारतीय खिलाडी स्मृति मंधाना ने नाबाद 63 रन बनाए।

INDW vs PAKW

कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। बारिश के कारण 18-18 ओवर का मैच तय हुआ था।

पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं तक पाई। पाकिस्तान महिला टीम 18 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 99 रन ही बना पाई।

8 Wickets: पाकिस्तान ने 99 रन बनाए

पाकिस्तान की शुरुआत ही खराब रही। मेघना ने दूसरे ओवर में पाकिस्तान की खिलाडी इरम जावेद को बिना खाता खोले ही पैविलियन भेज दिया। जिसके बाद मुनीबा और बिस्माह स्कोर को 50 रन तक ले आई। मुनीबा ने 32 और बिस्माह ने 17 रन बनाए। स्कोर को पचास रन तक ले आने वाली इस जोड़ी को भारतीय गेंदबाज स्नेहा राणा ने पारी 9 वे ओवर में पैवेलियन भेज दिया। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम बिखरती नजर आई।

टीम इंडिया की महिला गेंदबाजों ने पाकिस्तान की तीन खिलाडियों को रन आउट किया। पारी के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर राधा यादव ने पाकिस्तान की बल्लेबाज कायनात को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह पाकिस्तान की टीम ने  भारत को 100 रनों का टारगेट दिया।

8 विकेट से जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 12 वे ओवर में ही आठ विकेट से जीत हासिल की। स्मृति मंधाना ने 12 ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर भारत को आसान जीत दिलाई। स्मृति मंधाना ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए।

वहीँ, शफाली वर्मा ने 16 और एस मेघना ने 14 रन का योगदान दिया।  इस तरह भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की। बता दें, इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रिया से हार गई थी। Published on: Aug 1, 2022 at 09:16

Exit mobile version