Site icon 4PILLAR

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार एशिया कप जीत कर रचा इतिहास, फाइनल में श्रीलंका को हराया

Womens Cricket Team: महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार एशिया कप जीता

Womens Cricket Team:एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने सातवीं बार एशिया कप जीता है। समृति मंधाना ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा।

IN THIS ARTICLE

Table of Contents

Toggle

Womens Cricket Team: महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार एशिया कप जीत कर रचा इतिहास

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने सिलहट में खेले गए फाइनल मुकाबले में 14 साल बाद फाइनल में पहुंची श्रीलंका महिला टीम को बुरी तरह से हराया। टीम इंडिया ने शनिवार के दिन खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका को बुरी तरह से पीटा।

सस्ते में निपटी श्रीलंका टीम

श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 65 रन ही बना पाई। श्रीलंका द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने मात्र 8 ओवर में दो विकेट के नुक़सान पर 71 रन बनाए।  इस तरह टीम इंडिया ने बहुत सस्ते में ही श्रीलंका टीम को हरा दिया। भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में जीत हासिल की। स्मृति मंधाना की इस मैच को जीताने में अहम भूमिका रही। स्मृति मंधाना ने मात्र 25 गेंदों पर 51 रन बनाए। वह नाबाद रही।

तू चल, मैं आई

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू तीसरे ओवर में ही रन आउट हो गई। जिसके बाद श्रीलंका टीम का ‘तू चल, मैं आई’ शुरू हो गया। बल्लेबाज अनुष्का संजीवनी 6 गेंद खेल कर आउट हो गई। राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से शानदार फॉर्म में चल रही रेणुका सिंह ठाकुर ने श्रीलंका की बल्लेबाज हसीनी परेरा को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। उस समय श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर सिर्फ नौ रन था।

श्रीलंका की खिलाडी कविशा दिलहरी भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाई। श्रीलंका की आधी टीम मात्र 16 के स्कोर पर आउट हो गई। कविशा को रेनू ने बोल्ड किया। वहीँ राजेश्वरी गायकवाड़ ने नीलाक्षी को अपना शिकार बनाया। श्रीलंका का स्कोर इस समय आठ विकेट पर 32 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम 50 रन भी नहीं बना पायेगी। हालांकि , रणवीरा ने कुछ हद तक स्थिति को संभाला और श्रीलंका को शर्मनाक हार से बचाया। रणवीरा ने 22 गेंद में 18 रन बनाए वह  नाबाद रही।

भारतीय टीम ने 8 विकेट से मैच जीता

भारतीय टीम ने श्रीलंका द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए आसान जीत हासिल की। भारत के दो विकेट गिरे। शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के विकेट गिरने के बाद स्मृति मंधाना ने टीम को जीत तक पहुंचाया। वहीँ , कप्तान हरमनप्रीत कौर सिंह 14 गेंद पर 11 रन बनाकर नॉट आउट रही।

Exit mobile version