Site icon www.4Pillar.news

Tokyo Olympic में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने ईरान के GHIASI CHEKA Morteza को 2-1 से हराकर सेमीफइनल में किया प्रवेश

भारतीय पहलवान बजंरंग पुनिया ने ईरान के पहलवान ग्यासी चेका मुर्तजा को 2-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग ईरानी पहलवान को हराया।

भारतीय पहलवान बजंरंग पुनिया ने ईरान के पहलवान ग्यासी चेका मुर्तजा को 2-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग ईरानी पहलवान को हराया।

टोक्यो ओलंपिक के 15 दिन भारतीय मशहूर पहलवाल बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम फ्री क्वार्टर फाइनल में ईरान के पहलवान चेका मुर्तजा 2-1 से हराकर सेमीफइनल में प्रवेश कर लिया है।  भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया कुश्ती के पहले राउंड में पिछड़ रहे थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने कमाल दिखाते हुए विरोधी पहलवान को मैट पर पटक दिया।  इस जीत के साथ ही पुनिया ने सेमीफइनल में जगह बना ली।

इससे पहले बजरंग पुनिया ने किर्गिस्तान के पहलवान अरनाजर अकमातालिव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।  जिसके बाद अब पुनिया मेडल के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

इससे पहले भारतीय महिला पहलवान सीमा बिस्ला अपने पहले मुकाबले में ट्यूनीशिया की महिला पहलवान से हार गई थी। सीमा 50 किलोग्राम भारवर्ग में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से 1-3 से हार गई थी।  पहले ही राउंड में हार का सामना करने के कारण अब सीमा बिस्ला का ओलंपिक का सफर खत्म हो गया।

वहीँ टोक्यो ओलंपिक में चल रही गोल्फ प्रतियोगिता में भारत की गोल्फर अदिति अशोक दूसरे स्थान पर चल रही है। पदक की दौड़ में उन पर भी नजर है।  वहीँ भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेले गए कांस्य पदक वाले मुकाबले में हार गई।

Exit mobile version