Site icon www.4Pillar.news

Tokyo Paralympics: हरविंदर सिंह ने टोक्यो पैरा ओलंपिक्स में भारत को दिलाया ब्रोंज मेडल

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रही पैरा ओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच भारत के तीरंदाज हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में ब्रोंज मेडल अपने नाम किया है। हरविंदर सिंह ने कोरिया के किम मिन सू को शूट आउट में 6-5 से मात दी है।

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रही पैरा ओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच भारत के तीरंदाज हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में ब्रोंज मेडल अपने नाम किया है। हरविंदर सिंह ने कोरिया के किम मिन सू को  शूट आउट में 6-5 से मात दी है।

टोक्यो पैरा ओलंपिक्स खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार के दिन हरविंदर सिंह ने आर्चरी में भारत के लिए 13वां  मेडल हासिल किया है। हरविंदर सिंह इन खेलों में मेडल जीतने वाले वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने शूट ऑफ में पहुंचे ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया के खिलाड़ी को 6-5 से मात दी है। दोनों खिलाड़ी 5वे राउंड के खेल के बाद 5-5 से बराबरी पर चल रहे थे। इसके बाद शूट ऑफ शुरू हुआ। शूट ऑफ में किम मिन सू ने आठ पर निशाना लगाया था  हरविंदर सिंह ने 10 पर निशाना साधा और मेडल अपने नाम किया।

हरविंदर सिंह ने भारत को दिलाया कांस्य पदक 

जकार्ता एशियन गेम्स 2018 की पैरा आर्चरी में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट सिंह ने 21वे वरीयता के तौर पर क्वालीफाई किया था। मध्यम किसान वर्ग परिवार के हरविंदर सिंह जब मात्र डेढ़ साल के थे तो उन्हें डेंगू बुखार हो गया था। एक झोलाछाप डॉक्टर ने उनको गलत इंजेक्शन लगा दिया था। जिसकी वजह से उनके पैरों ने काम करना बंद कर दिया था।

तीरंदाज हरविंदर सिंह खेले पांच मुकाबले 

बता दें शुक्रवार को हरविंदर सिंह ने 5 मुकाबले खेले । उन्होंने दिन की शुरुआत दुनिया के 23वें इटली के स्टेफानो ट्राविसानी को मात देकर की। हरविंदर ने शूटआउट में 6-5 10-7 से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने आर ओ सी के ‘बातो सिडेनडरहजहेव’ को मात दी। बेहद ही करीबी मुकाबलों के तीसरे राउंड में जर्मनी के मेक सजरसजेवस्की को 6-2 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 30 वर्षीय हरविंदर सिंह सेमीफाइनल में अमेरिका के केविन माथर से हार गया था। केविन ने हरविंदर को 4-6 से हराया था।

Exit mobile version