Site icon www.4Pillar.news

STF एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे

यूपी पुलिस मध्य प्रदेश के उज्जैन से विकास दुबे को सड़क मार्ग के रास्ते कानपूर ला रही थी। रास्ते में गाड़ी पलटी और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की।पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 

यूपी पुलिस मध्य प्रदेश के उज्जैन से विकास दुबे को सड़क मार्ग के रास्ते कानपूर ला रही थी। रास्ते में गाड़ी पलटी और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की।पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

गैंगस्टर विकास दुबे, जिसे कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। ये भी पढ़ें : कानपूर: हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे के साथ एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मी शहीद

न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वाहन से विकास दुबे को कानपूर ला रही थी। दुबे जिस गाड़ी में में बैठा था ,वह पलट गई और अपराधी ने भागने की कोशिश की। जिसमें वह मारा गया। ये भी पढ़ें : कानपूर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्ता

गुरुवार को उज्जैन में गिरफ्तार किए गए दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस की एक विशेष कार्यबल टीम STF को शाम को सौंप दिया गया। जिसके बाद दुबे को लेकर कल शाम करीब 6 बजे एसटीएफ उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई थी। उज्जैन से कानपूर का सफर करीब 12 घंटे का है। ये भी पढ़ें : गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने दी कानपूर ऑपरेशन की जानकारी

विकास कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था। एक उप-पुलिस अधीक्षक, तीन सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विकास दुबे को एक हफ्ते तक गिरफ्तार करने की कोशिश की गई।  जिसके बाद वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में मिला। उसके खिलाफ 60 आपराधिक मामले हैं।

कैसे हुआ एनकाउंटर

मिली जानकारी के अनुसार ,उज्जैन से दुबे को लेकर चल रहे गाड़ियों काफिले की पहली गाडी गुना के टोल प्लाजा के स्टॉपर पर टकरा गई। टक्कर लगने के बाद पीछे तेजी से चल रही गाड़ियों ने ब्रेक लगाए। दूसरे नंबर पर चल रही गाड़ी में बैठे विकास दुबे ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान वह एनकाउंटर में मारा गया।

Exit mobile version