Site icon www.4Pillar.news

कानपूर हत्याकांड:कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का साथी अमर दुबे STF एनकाउंटर में ढेर,दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपूर के बिकारु गांव में 8 पुलिसकर्मियों हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे फ़िलहाल फरार चल रहा है। STF ने उसके एक साथी को मार गिराया और दो को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के कानपूर के बिकारु गांव में 8 पुलिसकर्मियों हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे फ़िलहाल फरार चल रहा है। STF ने उसके एक साथी को मार गिराया और दो को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपूर के बिकरू गांव में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के 8 कर्मियों को घात लगाकर मार दिया था। जिसका मुख्य आरोपी विकास दुबे फ़िलहाल पुलिस की पहुंच से बाहर है।

एसटीएफ ने यूपी के हमीरपुर में विकास के एक साथी अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया है। इस बात की जानकारी यूपी पुलिस के ADG प्रशांत कुमार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को देते हुए बताया ,” कानपूर एनकाउंटर केस के मुख्य आरोपी विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे को आज सुबह स्पेशल टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। बाकी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ”

कानपूर हत्याकांड मामले में हरियाणा के फरीदाबाद से विकास दुबे के दो साथियों ,अंकुर और प्रभात को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 4 पिस्तौल बरामद की हैं।  ये भी पढ़ें : 5 साल के राजेश ने कुशल ऑपरेटर की तरह चलाई JCB, वीरेंदर सहवाग ने शेयर किया वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ,अंकुर ने विकास दुबे को पुलिस से छिपाने में मदद की थी। वहीँ प्रभात ,विकास दुबे के गांव का रहने वाला है। फ़िलहाल विकास दुबे पुलिस से बचता हुआ भाग रहा है। ये भी पढ़ें : भारत में Coronavirus की दवा Covaxin विकसित, आम जनता के लिए 15 अगस्त तक आ सकती है

 

Exit mobile version