International Women’s Day: संजय दत्त से लेकर सारा अली खान तक बॉलीवुड सेलेब्स ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर यूं दी बधाई, देखें 

International Womens Day Bollywood: आज दुनिया भर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर इस खास दिन पर अपनी फीमेल फैंस को बधाई दी है।

International Womens Day पर Bollywood बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं दी बधाई

International Women’s Day 2023: आज 8 मार्च को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा है। इस खास दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने जीवन से जुडी महिलाओं को स्पेशल फील कराया है और साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस को बधाई दी है। संजय दत्त, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा और कंगना रनौत सहित कंई सेलेब्स ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर बधाई दी है।

सारा अली खान

सारा अली खान ने International Women’s Day पर अपनी माँ अमृता सिंह के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को दोनों माँ-बेटी कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दे रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, ‘ महिला दिवस की शुभकामनाएं।’

अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। इस फोटो में एक्टर एक बोर्ड लिए खड़े नजर आ रहे है। इस बोर्ड पर लिखा, ‘केवल एक दिन ही नहीं बल्कि हर एक दिन तुम्हारा है।’

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें  वे अपने एब्स दिखाते हुए नजर आ रही है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट लिखते हुए फैंस को महिला दिवस की बधाई दी है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने International Women’s Day पर एक प्यारा सा वीडियो साझा करते हुए अपने फैंस को बधाई दी है।

संजय दत्त

संजय दत्त ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्टर अपनी माँ, बेटियों और पत्नी के साथ नजर आ रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version