World News

करोड़ों का बैंक घोटाला करने वाले मेहुल चोकसी को इंटरपोल ने दी बड़ी राहत, अब आजाद घूमेगा

Mehul Choksi News: पीएनबी बैंक सहित कई भारतीय बैंकों को 13 हजार करोड़ से अधिक का चूना लगाने वाले मेहुल चोकसी को अब इंटरपोल ने बड़ी राहत दी है।

Mehul Choksi को इंटरपोल ने दी बड़ी राहत, अब आजाद घूमेगा

अंतराष्ट्रीय पुलिस ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी रेड कार्नर नोटिस को वापस ले लिया है। इंटरपोल ने ये फैसला SEBI की तरफ से केस बंद करने के बाद लिया है।

13500 करोड़ के बैंक घोटाले में वांछित भगोड़े मेहुल चोकसी को इंटरपोल ने बड़ी राहत दी है। बिज़नेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मेहुल चोकसी को एंटीगुआ की नागरिकता मिल गई है। एंटीगुआ सरकार ने मेहुल चोकसी की नागरिकता के बारे में कहा कि मेहुल चोकसी का बैकग्राउंड चेक करने और भारत सरकार के अधिकारीयों से क्लीन चिट मिलने के बाद उसे नागरिकता दी गई है। एंटीगुआ और बारबुडा की CIU ने कहा कि मेहुल चोकसी का बैकग्राउंड खंगालने पर यह पाया गया कि सेबी ने उसके खिलाफ दो बार जांच करने के बाद केस बंद कर दिया था।

कैसे मिली राहत ?

मेहुल चोकसी ने इंटरपोल के सामने यह दावा किया कि उसे 2021 में RAW ने अगवाह कर लिया था। किडनैप के बाद उसे डोमिनिका ले जाया गया था, जहां से उसे भारत लाया जाना था। मेहुल के इस तर्क को समझते हुए उसे इंटरपोल ने राहत दी है। भगोड़े के खिलाफ जो रेड कार्नर जारी किया गया था उसे वापिस ले लिया गया है। इंटरपोल की तरफ राहत मिलने के बाद अब मेहुल चोकसी पूरी दुनिया में आजाद घूम सकता है। यह भी कहा गया कि भारतीय एजेंसियों ने इंटरपोल के फैसले का विरोध किया था

किडनैप हुआ था ?

मेहुल चोकसी को इंटरपोल के सामने किडनैपिंग वाले दावे की वजह से राहत मिली है। दरअसल, 23 मई 2021 को मेहुल चोकसी अपने एंटीगुआ वाले घर से गायब हो गया था। शुरू में दावा किया गया था कि चोकसी घर छोड़कर भाग गया है। लेकिन मेहुल ने दावा किया था कि उसे रॉ ने किडनैप किया था और भारत वापस लाने की कोशिश की गई थी।

क्या है घोटाला ?

बता दें, जनवरी 2018 में पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला होने का खुलासा हुआ था। इस मामले में सीबीआई ने 30 जनवरी 2018 एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन सीबीआई की कार्रवाई से पहले ही मेहुल चोकसी भारत छोड़कर भाग गया था। तब से उसे भारत वापस लाने की कोशिश जारी है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

13 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

13 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

14 घंटे ago