Site icon 4PILLAR

IOCL Recruitment : इंडियन आयल कॉपोरेशन में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

IOCL Recruitment: इंडियन आयल कॉपोरेशन में पदों पर निकली भर्तियां

IOCL Recruitment: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। IOCL में विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर पदों के बारे में जानकारी दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस नौकरी लिए जल्द आवेदन करें।

IOCL Recruitment: इंडियन आयल कॉपोरेशन में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां

इंडियन आयल कारपोरेशन ने विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे है। आईओसीएल ने जूनियर इंजनियरिंग असिस्टेंट- IV ( प्रोडक्शन ) पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें , इन पदों पर आवेदन करने के अंतिम तारीख 29 मार्च 2022 है , इसीलिए योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। IOCL में कुल चार पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता के बारे में भी बताया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दी गई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ लें।

योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी , संस्थान से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ केमिकल / रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इंजनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। या फिर गणित , भौतिकी , रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान में बीएससी किया हुआ होना चाहिए।  इसके अलावा पेट्रोलियम रिफाइनरी , भारी रसायन , उर्वरक , पेट्रोकेमिकल्स , फायर हीटर ,कंप्रेशर , हीट एक्सचेंजर और रिएक्टर में संचालन की योग्यता के साथ न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

IOCL में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा , फिजिकल टेस्ट और कौशल के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को मोबाइल या ईमेल के जरिए जानकारी दी जाएगी।

आयुसीमा

इंडियन आयल कारपोरेशन में इन पदों पर आवेदकों की आयु सीमा 18 से लेकर 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Exit mobile version