Site icon www.4Pillar.news

Ishaan Khatter: पहली बार रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बैज के साथ स्पॉट हुए ईशान खट्टर, हाथों में हाथ डाले कुछ इस अंदाज में नजर आया कपल 

Ishaan Khatter: पहली बार रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बैज के साथ स्पॉट हुए ईशान खट्टर, हाथों में हाथ डाले कुछ इस अंदाज में नजर आया कपल

Ishaan Khatter: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बैज के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों एक दूजे हाथ थामे वॉक करते दिखे।

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। दरसल पिछले काफी समय से ईशान का नाम मलेशिया की मॉडल चांदनी बैज (Chandni Baiz) के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों सीरियस रिलेशनशिप में है और ईशान ने चांदनी की मुलाकात अपने करीबी दोस्तों से भी करा दी है।

गर्लफ्रेंड चांदनी बैज के साथ स्पॉट हुए Ishaan Khatter

दरअसल बीते दिन ईशान खट्टर अपने दोस्ती की सगाई सेरेमनी में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बैज भी उनके साथ नजर आई। सामने आए वीडियो में दोनों को इंगेजमेंट सेरेमनी के बाद साथ में बाहर निकलते  हुए देखा जा सकता है। इस दौरान ईशान चांदनी का हाथ थामकर उन्हें कार में बैठाते दिखे।

लुक की बात करें तो ईशान इस दौरान ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट्स पहने दिखे। वहीं चांदनी ने इस दौरान फ्लोरल गाउन पहना था। खुले बालों और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।

फैंस कर रहे कमेंट

ईशान खट्टर और चांदनी बैज को एकसाथ देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है। इस वीडियो पर ढेरों फैंस ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा, ‘ये कितनी सुंदर है। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है।’ वहीं कंई फैंस ने कमेंट कर ईशान को उनके भाई शाहिद कपूर की तरह जैंटलमैन बताया है।

इस फिल्म में नजर आएँगे ईशान

बात करें ईशान खट्टर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे जल्द ही फिल्म ‘पिप्पा’ में नजर आएँगे। राजा मेनोन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वे ब्रिगेडियर बलराज की भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।

Exit mobile version